ब्रिटेन में 10 साल तक रहने वाले एक विदेशी कपल की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस कपल ने भारत की यात्रा के दौरान ऐसा अनुभव किया कि उन्होंने अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़ दी और पूरे देश में ऑटो रिक्शा से हजारों किलोमीटर का सफर कर डाला. अब यह कपल भारत में ही रहने लगा है.
लंदन की आरामदायक जिंदगी छोड़ लिया बड़ा फैसला
ब्रिटेन में रहने वाले एडम और जेनी करीब 10 साल तक लंदन में रहते थे. एडम कंस्ट्रक्शन के काम में थे, जबकि जेनी मेडिकल डिवाइस कंसल्टेंसी चलाती थीं. दोनों की अच्छी नौकरी और अच्छी कमाई थी. बाहर से देखने पर उनकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती थी. लेकिन, जब भी वे भारत घूमने आते, उन्हें अंदर से कुछ अलग महसूस होने लगता था. एडम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हर बार भारत से लौटने के बाद उन्हें लंदन में थोड़ा अजीब महसूस होता था, जैसे वे किसी और की लिखी हुई जिंदगी जी रहे हों.
ऑटो रिक्शा से किया हजारों किलोमीटर का सफर
आखिरकार कपल ने एक ऐसा फैसला लिया जो कई लोगों को अजीब लगा. उन्होंने अपनी नौकरी से ब्रेक लिया और पूरे भारत में ऑटो रिक्शा (टुक-टुक) से यात्रा शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने भारत के 17 राज्यों में सफर किया और हजारों किलोमीटर की दूरी तय की. एडम के अनुसार, यह यात्रा सिर्फ एक एडवेंचर नहीं थी बल्कि खुद को समझने और नए अनुभव पाने का मौका भी बन गई.
देखें Video:
पहाड़, रेगिस्तान और समुद्र ने बदल दी सोच
कपल ने बताया कि भारत की यात्रा के दौरान उन्होंने पहाड़, रेगिस्तान और समुद्री तट जैसे अलग-अलग प्राकृतिक नजारे देखे. इन अनुभवों ने उन्हें खुद को नए तरीके से समझने में मदद की. धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि उनकी जिंदगी का असली रास्ता शायद कुछ और ही है.
अब दिल्ली में रह रहा है कपल
इस यात्रा के बाद एडम और जेनी ने लंदन लौटकर अपनी पुरानी जिंदगी जारी नहीं रखी. उन्होंने वहां का अध्याय बंद कर दिया और अब दिल्ली में रहने लगे हैं. एडम ने कहा कि भारत सिर्फ यात्रा करने का नजरिया ही नहीं बदलता, बल्कि कई बार जिंदगी जीने का तरीका भी बदल देता है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
कपल की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, कि भारत एक परफेक्ट देश नहीं है, लेकिन यहां जो अनुभव मिलता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता. वहीं, दूसरे ने कहा कि ऑटो से 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर करना वाकई शानदार अनुभव रहा होगा.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: अरबपति होकर भी ऐसा घर! दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk का घर देख चौंके लोग, मां ने दिखाई अंदर की झलक
सुबह उठा तो शरीर हो चुका था नीला, ‘अवतार' जैसा दिखने लगा शख्स! अस्पताल में सामने आई चौंकाने वाली वजह
दुबई ने क्यों बनाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? बुर्ज खलीफा के अंदर क्या-क्या है, सच आपको चौंका देगा














