लाल लहंगे में 'योद्धा' बनकर घोड़े पर आई दुल्हनिया...ऐसी शाही एंट्री देख दूल्हे 'राजा' भी रह गए हक्के बक्के

ढोल की थाप, रोशनी से सजा माहौल और सबकी निगाहें दरवाजे पर टिकी थीं, लेकिन इस बार जो सूरत सामने आई, उसने रिवाज की तस्वीर ही बदल दी. लाल जोड़े में सजी दुल्हन जब घोड़े पर सवार होकर दाखिल हुई, तो महफिल बस उसे ही देखती रह गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घोड़े पर बैठकर दुल्हन ने ली शाही एंट्री, स्वैग देखती रह गई पब्लिक

Bride Entry On Horse Like Warrior: ढोल की गूंज, रोशनी से सजा दरबार और सबकी नजरें उस पल पर टिकी थीं, जब कोई खास शख्स एंट्री लेने वाला था. लोगों को लगा दूल्हे 'राजा' आएंगे, लेकिन अगले ही लम्हे जो मंजर सामने आया, उसने पूरी महफिल को हैरत में डाल दिया. लाल जोड़े में सजी दुल्हन घोड़े पर सवार, पूरे रौब और एतमाद के साथ...जैसे शादी नहीं, कोई शाही एलान हो रहा हो.

ये भी पढ़ें:-फिल्मी नहीं रियलिटी...हमशक्ल दूल्हों की जुड़वां दुल्हनें, एक ही मंडप में चारों ने लिए सात फेर

जब दुल्हन ने बदली परंपरा की चाल (Dulhan Ki Entry Ka Video)

शादियों में आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर बारात लेकर आता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में नजारा बिल्कुल जुदा है. लाल लहंगे और भारी गहनों में सजी दुल्हन पूरे रौब और एतमाद के साथ घोड़े पर बैठकर एंट्री लेती दिख रही है. उसका अंदाज ऐसा है जैसे कोई योद्धा जंग के मैदान में उतर रहा हो. Bride entry on horse, Dulhan viral video, warrior bride entry जैसे कीवर्ड्स के साथ यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @xoticbeauty.thebridal से शेयर किया गया, जिसे हजारों लाइक मिल चुके हैं.

दूल्हे और मेहमानों के उड़े होश (Bride entry on horse)

वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोल नगाड़ों की आवाज के बीच दुल्हन शान से आगे बढ़ रही है. वहां मौजूद मेहमान हैरान भी हैं और खुश भी. कई लोग मोबाइल निकालकर इस खास लम्हे को कैद करते नजर आते हैं. दूल्हे के चेहरे पर भी साफ हैरानी देखी जा सकती है. सोशल मीडिया पर Royal bridal entry, bride on horse wedding, Indian wedding viral video जैसे सर्च टर्म्स के साथ लोग इस वीडियो को ढूंढ रहे हैं. कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स दुल्हन को असली शेरनी और पावरफुल ब्राइड कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-घूंघट में दिखा महिलाओं का स्वैग, बीड़ी, बाइक और बेफिक्री...अजमेर के इस वीडियो से आखिर क्यों मच रही है खलबली

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | भारत का 'ब्रह्मास्त्र' बनेगा Iron Dome ! इजरायल से डिफेंस डील पर सबकी नजरें