जीजू ध्यान रखना...विदाई में रो रही थी दुल्हन, तभी भाई ने जीजा से कही ऐसी बात, चौंक गया दूल्हा, घरवाले भी हैरान

इस वीडियो में विदाई के समय दुल्हन का भाई अपने जीजा जी से कुछ ऐसी बात कह देता है, जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुल्हन की विदाई में मजेदार ट्विस्ट, भाई की बात सुनकर छूट गई सबकी हंसी

Bride vidaai viral video: शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन का डांस, दूल्हे की एंट्री, बारातियों का डांस, दुल्हन की एंट्री और दुल्हन की विदाई ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की विदाई हो रही है. लेकिन, इस वीडियो में विदाई के समय दुल्हन का भाई अपने जीजा जी से कुछ ऐसी बात कह देता है, जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

भावुक माहौल में आया हंसी का पल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दुल्हन लाल साड़ी में विदाई के दौरान इमोशनल नजर आती है. वह अपने परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए आंसू पोंछती दिखाई देती है. परिवार के अन्य सदस्य भी भावुक माहौल में उसे विदा करने की तैयारी कर रहे होते हैं. इसी दौरान, जब दूल्हा-दुल्हन विदा होने लगते हैं, तभी दुल्हन के भाई या किसी करीबी रिश्तेदार ने मजाक करते हुए दूल्हे से कहा, चलो जीजू, ध्यान रखना… अपना... पहले तो सभी एक पल के लिए चौंक गए, लेकिन जैसे ही बात समझ आई, वहां मौजूद लोग हंसने लगे. दूल्हा भी इस मजाक पर मुस्कुराता नजर आया और दुल्हन के चेहरे पर भी हल्की हंसी दिखाई दी.

देखें Video:

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, जिजू में डर का माहौल है. दूसरे ने मजाक में कहा, बड़े खतरनाक लोग हैं, अभी से डरा रहे हो, पहले घर तो जाने दो. वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो के भावुक पहलू पर भी ध्यान दिया. एक यूजर ने कहा, कि बैकग्राउंड में पिता और बेटी का गले लगकर भावुक होना दिल छू लेने वाला था. कुछ लोगों को वीडियो में सुनाई देने वाली हंसी भी बेहद मजेदार लगी. एक यूजर ने तो उसकी तुलना रामायण के रावण की हंसी से कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हमने गलत सोचा था... मुंबई पहुंचते ही विदेशी कपल ने ऐसा क्या देख लिया, कि भारत को लेकर बदल गया नजरिया

सुबह 3 बजे का Zepto ऑर्डर बना ‘अलार्म', मुंबई की महिला की छूटने से बची फ्लाइट

Advertisement

70 हज़ार का 2BHK! आखिर क्यों इतना महंगा है बेंगलुरु के इस इलाके का किराया, वायरल पोस्ट ने उठाए सवाल

Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News
Topics mentioned in this article