स्कूल से घर लौट रहे बच्चे ने बारात में किया जबरदस्त डांस, देखकर झूम उठे बाराती, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें स्कूल से घर लौट रहा बच्चा बारात में जबरदस्त डांस करता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की एनर्जी देखकर बाराती भी झूम उठते हैं और उसके साथ डांस करना शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्कूल से लौट रहे बच्चे ने बारात में उड़ाया गर्दा

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें स्कूल से घर लौट रहा बच्चा बारात में जबरदस्त डांस करता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की एनर्जी देखकर बाराती भी झूम उठते हैं और उसके साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. मासूमियत से भरा ये वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने निकाला ऐसा अजब-गजब जुगाड़, वायरल वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

स्कूल से लौट रहे बच्चे ने बारात में उड़ाया गर्दा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, स्कूल युनिफॉर्म पहना एक बच्चा बारात देखकर खुद को रोक नहीं पाता है और जबरदस्त डांस करना शुरू कर देता है. ढोल और बैंड-बाजे की धुन पर बच्चा इतना गजब का डांस करता है, कि बारात में शामिल लोग खुद को उसके साथ डांस करने से नहीं रोक पाते और साथ में डांस करना शुरू कर देते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को डांस इतना पसंद आता है, कि खुशी से नोट लुटाने लगते हैं. 

आप भी देखिए ये वीडियो


कमेंट में जमकर तारीफ कर रहे इंटरनेट यूजर्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhifoundhismuskan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बेगानी शादी में स्कूल क्यूटी बॉय दीवाना', दूसरे यूजर ने लिखा 'बेस्ट लाइफ है ये तो', एक अन्य यूजर ने लिखा 'कितान क्यूट है'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन्स दिए हैं. 

Advertisement

यह वीडियो भी देखिए


यह भी पढ़ें: Blinkit बना 'लाइफसेवर', 4 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस, यूजर की कहानी वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Cuttack Hospital Fire | Odisha के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article