38 मिनट का पैदल सफर और 840 का चूना, बेंगलुरु की शिल्पा का 'वॉकिंग एक्सपेरिमेंट' वायरल

बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसने से अच्छा इंसान पैदल चलना पसंद करे, लेकिन क्या पैदल चलना जेब पर भारी पड़ सकता है? शिल्पा नाम की एक महिला ने 2 हफ्तों तक ऑफिस से घर पैदल जाने का फैसला किया. सेहत तो सुधर गई, पर उनके 'नारियल पानी' के खर्च ने सोशल मीडिया पर सबको लोटपोट कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रैफिक से बचने के लिए चली पैदल, फिर जो हुआ उसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

Bengaluru Woman Walks Home To Beat Traffic: बेंगलुरु का ट्रैफिक और वहां की सड़कों पर रेंगती गाड़ियां अब कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन जब एक आईटी प्रोफेशनल इस समस्या का 'देसी इलाज' निकालता है, तो वह खबर बन जाती है शिल्पा नाम की एक महिला ने पिछले दो हफ्तों से अपनी कैब और ऑटो को टाटा-बाय-बाय कह दिया और दफ्तर से घर का 2.7 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करने की ठान ली.

ये भी पढ़ें:-26 की उम्र में बने करोड़पति...स्टार्टअप बेचकर हुए मालामाल, अब लग्जरी छोड़ क्यों चुना सेहत और सादगी का रास्ता?

पैदल चलने के फायदे और एनर्जी का नया लेवल (Benefits of Walking and New Energy Levels)

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, गूगल मैप्स के अनुसार यह दूरी तय करने में 38 मिनट लगते हैं. दो हफ्ते लगातार पैदल चलने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनकी बॉडी पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कर रही है. सबसे बड़ी बात यह रही कि बिना जिम जाए या अलग से वर्कआउट किए, उनके डेली स्टेप्स काउंट (Daily Steps Count) का टारगेट आसानी से पूरा होने लगा. जहां लोग घंटों ट्रैफिक में बैठकर अपना खून जलाते हैं, वहां शिल्पा सुकून से पैदल चलते हुए अपने घर पहुंच रही थीं.

Advertisement

नारियल पानी ने बिगाड़ा घर का बजट (Coconut Water Bill Disturbs Monthly Budget)

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और शिल्पा के इस 'पैदल प्रयोग' का एक ऐसा साइड इफेक्ट सामने आया, जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. शिल्पा ने ईमानदारी से कुबूल किया कि पैदल चलने की वजह से उन्हें इतनी प्यास लगने लगी कि उन्होंने रास्ते में नारियल पानी पीना शुरू कर दिया. 14 दिनों के भीतर उन्होंने करीब 840 रुपये सिर्फ नारियल पानी पर फूंक दिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'फायदे तो बहुत हुए, पर इस पैदल मार्च ने मेरा बजट हिलाकर रख दिया है.'

ये भी पढ़ें:-मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत

Advertisement

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़ (Viral Reactions on Social Media)

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट की जनता ने अपनी सलाह देनी शुरू कर दी. किसी ने कहा कि यह बेंगलुरु के आईटी वालों का नया 'साइड बिजनेस' है, तो किसी ने नेक सलाह देते हुए लिखा, 'मैडम, अगली बार घर से पानी की बोतल लेकर निकलना, पैसे बच जाएंगे.' वहीं व्हाइटफील्ड (Whitefield) में रहने वाले लोगों ने तो इसे सबसे बेस्ट ऑप्शन बताया, क्योंकि वहां गाड़ी चलाने से जल्दी इंसान पैदल पहुंच सकता है. शिल्पा का यह छोटा सा प्रयोग हमें सिखाता है कि ट्रैफिक का हल शायद पैदल चलने में है, लेकिन अपनी जेब बचाने के लिए घर से पानी की बोतल साथ रखना भी उतना ही जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली