बेंगलुरु का  कपल, जो महीने में 8 लाख रुपये कमाता है, 4 करोड़ रुपये का रेडी होम प्लान कर रहा, Reddit पर पोस्ट कर मांगी सलाह

बेंगलुरु में रहने वाले एक DINK कपल, जो मिलकर हर महीने लगभग 8 लाख रुपये कमाते हैं. वह 4 करोड़ रुपये का तुरंत रहने लायक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Reddit पोस्ट
Freepik

बेंगलुरु में रहने वाले एक DINK (Double Income, No Kids) कपल, जो मिलकर हर महीने लगभग 8 लाख रुपये कमाते हैं. वह इस समय ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बताया कि वे 4 करोड़ रुपये का तुरंत रहने लायक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं. यह कपल, जो अपनी उम्र के आखिरी 30s में है, उनका कहना है कि उनके लिए यह फैसला लक्जरी से ज़्यादा स्टेबिलिटी, समय बचत और मानसिक शांति के लिए है.

यह भी पढ़ें:- ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना

Reddit पर पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे अभी 80,000 रुपये किराया देते हैं और वे अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी नहीं लेना चाहते. वजह यह है कि उनके परिवार को पहले ऐसी अधूरी या रुकी हुई परियोजनाओं से बुरा अनुभव हो चुका है.

यह हमारी पहली प्रॉपर्टी होगी और पहला लोन भी, इसलिए EMI, लोन की राशि, अवधि वगैरह को लेकर हम नए हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम लगभग 4 करोड़ तक की प्रॉपर्टी ले सकते हैं. हमारा मौजूदा नेटवर्थ करीब 7 करोड़ है, जो ज्यादातर मार्केट इन्वेस्टमेंट्स में है. हमारे ऊपर अभी कोई कर्ज नहीं है. आगे उन्होंने सलाह मांगते हुए लिखा कि कृपया इन बातों पर सुझाव दें.

अच्छे, बिना झंझट वाले, रेडी-टू-मूव-इन (टियर 1) प्रॉजेक्ट्स, ऐसी जगह चाहिए जहां अच्छी वॉकिंग स्पेस, हरियाली और कम ट्रैफिक शोर हो. अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी नहीं चाहिए, क्योंकि परिवार को पहले बुरा अनुभव हो चुका है. कितने लोन की सलाह देंगे और कितनी अवधि का लेना ठीक रहेगा? रीसेल प्रॉपर्टी खोजने के लिए बेसिक गाइड (मैंने कई पोर्टल्स देखे हैं और काफी कन्फ्यूजन है).

Reddit पर कई यूज़र्स ने इस पोस्ट पर सलाह, सुझाव और अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि अगर आपका नेटवर्थ 7 करोड़ है और बच्चों का कोई प्लान नहीं है, तो मैं सुझाव दूंगा कि बेंगलुरु से बाहर रहने और FIRE (Financial Independence, Retire Early) के बारे में सोचें.

Advertisement

Featured Video Of The Day
UP News: चाइनीज मांझे पर वॉरंट जारी, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला | CM Yogi | Chinese Manjha
Topics mentioned in this article