Music In War Zone: जब शहर जल रहा हो, इमारतें टूट रही हों और हर तरफ सन्नाटा पसरा हो...तब अगर कहीं से एक मीठी धुन सुनाई दे, तो क्या होगा? Beirut के खंडहरों में गूंजती ये आवाज सिर्फ म्यूजिक नहीं, एक ऐसा एहसास है जो दर्द के बीच भी उम्मीद जगा देता है.
ये भी पढ़ें:-सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल
जंग के साये में बिखरा शहर (City shattered under war shadows)
मिडिल ईस्ट का शहर Beirut इन दिनों जंग के जख्म झेल रहा है. हालिया Israel हमलों के बाद यहां की हालत बेहद दर्दनाक हो चुकी है. सड़कों पर मलबा, टूटी इमारतें और बेघर होते लोग...हर तरफ बस खौफ और बेचैनी का मंजर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक 'Beirut viral video' तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है.
ये भी पढ़ें:बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश
खंडहरों के बीच गूंजी धुन (Music echoed amid ruins)
इस वीडियो में लेबनान के सेलो वादक महदी साहेली खंडहरों के बीच बैठकर सेलो बजाते नजर आते हैं. चारों ओर बिखरा कंक्रीट, मुड़ी लोहे की छड़ें और जंग के निशान साफ दिखाई देते हैं, लेकिन इस खामोश तबाही के बीच उनकी 'cello music in war' एक अलग ही कहानी कहती है. ऐसा लगता है जैसे हर सुर में दर्द भी है और उम्मीद भी.
जंग के खंडहरों में संगीत की आवाज (Why this viral video is special)
वीडियो में महदी पूरी तल्लीनता से अपने संगीत में खोए नजर आते हैं. उनके पीछे तबाह शहर है, लेकिन उनके सुरों में सुकून की एक अजीब सी लहर है. इन दिनों इंटरनेट पर 'music brings hope', 'war emotional video', 'Beirut cello player' जैसे keywords तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि लोग इस वीडियो में सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि इंसानियत की झलक देख रहे हैं. यह वीडियो 15 मार्च के आसपास शेयर किया गया था और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-हाईवे पर लगे हरा Truck Lay-By बोर्ड का क्या मतलब होता है? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे
दर्द के बीच उम्मीद का पैगाम (Message of hope amid pain)
महदी साहेली का यह वीडियो सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक एहसास है. यह दिखाता है कि जंग सब कुछ तोड़ सकती है, लेकिन इंसान का हौसला और उसकी रचनात्मकता जिंदा रहती है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें:-1500 के हेलमेट ने ले ली सीनियर की नौकरी, सिर्फ एक चीज के पीछे डूब गया करियर














