Botched Beard Transplant: सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रांस के 24 साल के बिजनेस स्टूडेंट मैथ्यू विगियर लातूर की कहानी वायरल हो रही है. दाढ़ी ना आने की वजह से वह खुद को अधूरा महसूस करते थे. उन्हें लगता था कि घनी बियर्ड से चेहरा ज्यादा मर्दाना और आकर्षक लगेगा. इसी चाहत में उन्होंने ऑनलाइन beard transplant in Turkey, cheap beard transplant Istanbul जैसे कीवर्ड सर्च किए और एक क्लिनिक तक पहुंच गए.
ये भी पढ़ें:-32 हजार एक को, 14 हजार दूसरी को...बेंगलुरु की मां ने किया ऐसा खुलासा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सस्ती सर्जरी का लालच (Cheap Beard Transplant Trap)
फ्रांस में जहां यही प्रोसीजर पांच गुना महंगा था, वहीं इस्तांबुल में सिर्फ 1300 यूरो में बियर्ड ट्रांसप्लांट का वादा किया गया. क्लिनिक की वेबसाइट पर तुर्की हेल्थ मिनिस्ट्री की मोहर देखकर उन्हें एतबार हो गया. मार्च 2025 में वह तुर्की चले गए. प्रोसीजर के तहत उनके स्कैल्प से 4000 ग्राफ्ट निकालकर चेहरे पर लगाए जाने थे, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि सर्जरी करने वाला कोई काबिल डॉक्टर नहीं, बल्कि रियल एस्टेट एजेंट था. करीब 1000 ग्राफ्ट खराब हो गए, जिससे दाढ़ी पैची और बिगड़ी हुई दिखने लगी.
बिगड़ती हालत और डिप्रेशन (Infection and Depression After Surgery)
सर्जरी के बाद इंफेक्शन, सूजन और दर्द शुरू हो गया. फ्रांस लौटने पर मैथ्यू की हालत और बिगड़ती गई. उनके पिता जैक्स के मुताबिक, वह शर्मिंदगी और डिप्रेशन में डूब गए थे. चेहरा बिगड़ जाने का सदमा उनके लिए असहनीय हो गया. जून 2025 में, सर्जरी के तीन महीने बाद, मैथ्यू ने खुदकुशी कर ली. परिवार का आरोप है कि unregulated clinics in Turkey और फर्जी डॉक्टरों की वजह से यह हादसा हुआ.
सस्ती बियर्ड ट्रांसप्लांट (medical tourism Turkey)
इस्तांबुल मेडिकल टूरिज्म का बड़ा हब है. हर साल हजारों लोग hair transplant, beard transplant Turkey के लिए जाते हैं, लेकिन कई क्लिनिक बिना सही लाइसेंस के चल रहे हैं. यह मामला बताता है कि सस्ती सर्जरी कभी कभी जानलेवा साबित हो सकती है. खूबसूरती की चाहत गलत नहीं, लेकिन इलाज के नाम पर समझौता जान पर भारी पड़ सकता है. मेडिकल टूरिज्म चुनने से पहले पूरी तहकीकात जरूरी है.
ये भी पढ़ें:-कहां बिकता है दुनिया का सबसे खतरनाक Pizza? धधकते लावा पर होता है तैयार
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














