दूल्हा कंधे पर, मेहमानों के सिर पर सामान! पहले नहीं देखी होगी ऐसी बारात, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

सोशल मीडिया पर एक सादगी भरी बारात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिना कार, बस और खर्च के लोग खुशी-खुशी शादी का जश्न मना रहे हैं. यह अनोखी शादी लोगों का दिल जीत रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सादगी में छुपी खुशी! बिना गाड़ियों वाली बारात देख लोग बोले- यही है असली शादी

सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन शादी-बारत के नए-नए वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिनमें कुछ बेहद मजेदार होते हैं, और कुछ को देखकर ऐसा लगता है मानो लोगों ने शादी को खिलवाड़ ही बना दिया है. लेकिन, अब एक नया वीडियो सामने आया है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक बारात बिलकुल अनोखे अंदाज़ में जाते हुए दिख रही है. इस बारात में न तो कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट. फिर भी यह बारात लोगों का ध्यान खींच रही है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव जैसे माहौल में बारात निकल रही है. महिलाएं रंग-बिरंगी लहंगे और घाघरा पहने डांस कर रही हैं. बच्चे भी खुशी में इधर-उधर दौड़-भाग रहे हैं और पूरा माहौल ही बहुत खुशनुमा सा लग रहा है. इस बारात की दिलचस्प बात ये है कि इसमें किसी भी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

देखें Video:

बस इतना ही नहीं, आप देख सकते हैं कि बारात में कुछ लोग अपने सिर पर सामान उठाए हुए हैं. किसी ने अलमारी उठा रखी है, किसी ने बक्सा और किसी ने सामान की पोटली. जिसे देखकर लग रहा है कि जरूर ये दहेज में मिला सामान ही होगा. मजेदार बात तो ये है कि बारात में दूल्हे को कंधे पर बैठाकर ले जाया जा रहा है. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है और खुश भी हो रहा है. लोग वीडियो पर जमकर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं और शादी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. काफी लोगों को कहना है कि इसे कहते हैं असली शादी. जिसमें बिना खर्च के भी लोग इतने खुश दिख रहे हैं. आज के ज़माने में ऐसी सादगी वाली शादी देखकर बहुत खुशी हो रही है. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस तरह की शादियां हमें सिखाती है कि खुशी पैसों से नहीं, लोगों के साथ होने से आती है. इस तरह की बारात का फायदा यह भी है कि इसमें किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता. क्योंकि कोई गाड़ी नहीं चली और न ही पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल हुआ. पटाखों का धुआं नहीं है और डीजे का शोर भी नहीं है. यानी इस तरह की शादी पर्यावरण के लिए भी अच्छी है. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: आपके बैग में हाथी है... एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के दौरान निकली ऐसी चीज, सुनते ही चौंके लोग और फिर जो हुआ...

वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video

रोबोट की तरह जी रहा था, अब मैं आजाद हूं! इतना परेशान हुआ कि इंजीनियर ने छोड़ दी गूगल की नौकरी और अब...

Featured Video Of The Day
US Iran War | युद्ध मोर्चे पर तैनात दिखे ईरान के एलीट कमांडो, US के ग्राउंड ऑपरेशन पर जवाब
Topics mentioned in this article