गुब्बारे बेचने वाले बच्चे कार में बैठे कुत्ते के साथ लगे खेलने, Video देख आपके दिल को मिलेगा सुकून

वीडियो में आप एक पालतू कुत्ते को कार के अंदर बैठे देख सकते हैं. छोटे गुब्बारे बेचने वाले बच्चों को कार की खिड़की के बाहर कुत्ते के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
गुब्बारे बेचने वाले बच्चे कार में बैठे कुत्ते के साथ लगे खेलने

दो बेघर छोटे गुब्बारे बेचने वाले बच्चों का एक कुत्ते के साथ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे 9 अगस्त को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया था. इस वीडियो को करीब 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अगर आपका दिन खराब था, तो यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगा और आपका मूड भी अच्छा कर देगा.

वीडियो में आप एक पालतू कुत्ते को कार के अंदर बैठे देख सकते हैं. छोटे गुब्बारे बेचने वाले बच्चों को कार की खिड़की के बाहर कुत्ते के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. दोनों बच्चों को वास्तव में कुत्ते की कंपनी का आनंद लेते देखा जा सकता है. यहां तक कि कुत्ता भी लड़कों तक पहुंचने की कोशिश करता है और उनके साथ खेलने के लिए अपना पंजा बढ़ाता है. एक लड़का तो कुत्ते के गालों पर किस भी करता है. उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि वे एक-दूसरे की कंपनी को कितना एन्जॉय कर रहे हैं.

देखें Video:

वीडियो सिर्फ पशु प्रेमियों के लिए नहीं है. यह एक ऐसी चीज है जो किसी का भी दिन अच्छा बना देगा. कमेंट सेक्शन में लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "दिल को छू लेने वाला".

Advertisement

कियारा आडवाणी ने NDTV कहा- "ऐसा लगा जैसे शेरशाह बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई"

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ट्रंप का 'विलेन' अब शांति का 'मसीहा'! Mic On Hai | NATO | Trump