इंडिया जैसा कोई नहीं! विदेशी व्लॉगर ने गिनाईं भारत की ऐसी खूबियां, जानकर भारतीय भी रह गए हैरान

ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर डंकन मैकनॉट ने भारत को दुनिया का सबसे सुरक्षित, सस्ता और विविध देश बताया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लाखों लोग भारत की खूबसूरती और संस्कृति की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर ने भारत पर कही दिल छू लेने वाली बात

भारत की खूबसूरती, विविधता और संस्कृति की चर्चा अब सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी भी खुलकर कर रहे हैं. हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर भारत की जमकर तारीफ की है. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर Duncan McNaught ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, कि अगर आपको दुनिया को नए नजरिए से देखना है तो बस इंडिया चले जाओ. उन्होंने भारत को सबसे सुरक्षित, किफायती और विविध देश बताया. उनके मुताबिक, भारत में बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान, समुद्र तट, झरने, स्वादिष्ट खाना और अनोखे त्योहार सब कुछ है.

'इंडिया में सब कुछ है'

वीडियो में डंकन कहते हैं, 'यहां का खाना शानदार है, यह सस्ता है. लोग आपको अपने परिवार जैसा अपनाते हैं. आप पूरे देश में हिचहाइक कर सकते हैं. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यहां क्या नहीं है. उन्होंने यह भी कहा, कि अगर आप एक युवा बैकपैकर हैं और जिंदगी को अलग नजरिए से समझना चाहते हैं, तो भारत जरूर आएं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह आपका संकेत है कि भारत घूमने आएं क्योंकि यह सच में सबसे सुरक्षित, किफायती और विविध जगह है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इसे अब तक लगभग 3.95 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं. एक यूज़र ने लिखा, 'अमेरिका में कई साल रहने के बाद, जहां जिंदगी व्यवस्थित और अनुमानित है, भारत मेरे अंदर कुछ हिलाता है. यह याद दिलाता है कि जिंदगी सिर्फ ऑप्टिमाइज करने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए भी होती है. वहीं एक यूज़र ने गर्व से कहा, मुझे भारत में जन्म लेने पर गर्व है क्योंकि हमारी संस्कृति, परंपराएं और लोग हमारे देश को खास बनाते हैं. कई भारतीय यूज़र्स ने व्लॉगर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने 'असली भारत' को दुनिया के सामने रखा है.

Advertisement

भारत की विविधता ही असली ताकत

भारत की ताकत उसकी विविधता में है, अलग-अलग भाषाएं, खान-पान, परंपराएं और त्योहार. यही कारण है कि हर साल लाखों विदेशी पर्यटक भारत घूमने आते हैं और यहां के अनुभव को जीवनभर याद रखते हैं. ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जिसे हर किसी को कम से कम एक बार जरूर जीना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: जली हुई शर्ट 1 लाख रुपये में! लग्जरी ब्रांड की इस ड्रेस पर भड़के लोग, बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी?

AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान

23 साल की उम्र में विदेश में लाखों का पैकेज, सैलरी सुन रह जाएंगे हैरान, IIT ग्रेजुएट की सफलता की कहानी वायरल

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: Iran ने मार गिराया US का F35, F15E और Rescue Helicopters, बड़ा दावा!
Topics mentioned in this article