फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने गेइटी गैलेक्सी सिनेमाघर पहुंचकर दर्शकों को चौंकाया

एटली ने गेइटी गैलेक्सी के बाहर संवादाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी से प्यार करता हूं और वे भी मुझसे प्यार करते हैं. यह सब शाहरुख सर की वजह से है, मैंने सिर्फ अपना काम किया है.’’

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने यहां गेइटी गैलेक्सी सिनेमाघर पहुंचकर दर्शकों को चौंका दिया.
यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी.Vएटली (36) बृहस्पतिवार रात को बांद्रा के इस सिनेमाघर में पहुंचे और देर रात का शो देख रहे दर्शकों को चौंका दिया.Vदर्शकों ने एटली का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. एटली ने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया.

एटली ने गेइटी गैलेक्सी के बाहर संवादाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी से प्यार करता हूं और वे भी मुझसे प्यार करते हैं. यह सब शाहरुख सर की वजह से है, मैंने सिर्फ अपना काम किया है.''

'जवान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को बयां करती है, जो समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना चाहता है.फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Ahmedabad Civic Election: जीत अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला | Jeet Adani
Topics mentioned in this article