क्लॉक टॉवर के ‘चांद’ से कैसा दिखता है मक्का? वायरल Video में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

मक्का के मशहूर क्लॉक टॉवर की सबसे ऊंची मंजिल से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 601 मीटर ऊंचाई से मस्जिद अल-हरम और काबा का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्लॉक टॉवर के ऊपर से दिखा मक्का का अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लोग Abraj Al-Bait Clock Tower की सबसे ऊंची मंजिल तक पहुंचते और वहां से बाहर निकलते दिखाई देते हैं. ऊपर से दिखाई देने वाला नजारा लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में नीचे मौजूद मस्जिद अल-हरम और काबा के आसपास हजारों लोग इतने छोटे नजर आते हैं कि वे चींटियों जैसे दिखते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

वीडियो के कैप्शन ने भी खींचा ध्यान

वायरल वीडियो के कैप्शन में अरबी भाषा में लिखा है, जिसका अर्थ है- हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची ऐसी इमारत में ले जा रहे हैं, जहां लोग रहते हैं. वीडियो में क्लॉक टॉवर की ऊंचाई और आसपास का पूरा इलाका बेहद शानदार तरीके से दिखाई देता है. ऊपर से मक्का शहर का नजारा देखने लायक लगता है.

दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर

मक्का में स्थित मक्का रॉयल क्लॉक टावर को दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर माना जाता है. इसकी कुल ऊंचाई लगभग 601 मीटर (करीब 1972 फीट) है. गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के अनुसार यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर है. इसके अलावा यह इमारत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग और सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत भी मानी जाती है.

देखें Video:

Advertisement

25 किलोमीटर दूर से भी दिखती है घड़ी

इस टॉवर की सबसे खास पहचान इसकी विशाल घड़ी है. टॉवर के चारों तरफ लगी घड़ी के डायल का आकार लगभग 43 मीटर है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी घड़ियों में गिना जाता है. बताया जाता है कि यह घड़ी करीब 17 से 25 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई देती है. 

अबराज अल-बैत कॉम्प्लेक्स का हिस्सा

यह टॉवर अबराज अल-बैत टावर्स कॉम्प्लेक्स का मुख्य हिस्सा है, जो मस्जिद अल-हरम से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. इस पूरे कॉम्प्लेक्स का निर्माण हर साल मक्का आने वाले लाखों मुस्लिम तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है.

Advertisement

टॉवर के अंदर मौजूद हैं कई सुविधाएं

क्लॉक टॉवर के अंदर कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. यहां फेयरमोंट मक्का क्लॉक रॉयल टॉवर नाम का लग्जरी होटल, शॉपिंग मॉल, म्यूजियम और ऑब्जर्वेटरी भी है. पांच मंजिला शॉपिंग मॉल में कई बड़े ब्रांड के स्टोर और रेस्टोरेंट मौजूद हैं. इसके अलावा यहां एक बड़ा पार्किंग एरिया भी बनाया गया है, जहां एक हजार से ज्यादा गाड़ियों को खड़ा किया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ऊंचाई से मक्का का यह अनोखा नजारा देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं. कई लोगों ने इस वीडियो को बेहद शानदार और रोमांचक बताया है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग क्लॉक टॉवर की ऊंचाई और वहां से दिखने वाले दृश्य की चर्चा कर रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: पहली बार पोस्टर पर दिखा बेटा, देखकर नहीं रहा माता-पिता की खुशी का ठिकाना, फिर जो हुआ, Video भावुक कर देगा

Advertisement

रोज़ 2500 रु कमाने का दावा! मुंबई के ऑटो ड्राइवर की महीने की कमाई सुन लोग हैरान, बोले- डिग्री बेकार है क्या?

60 हज़ार में खरीदी थी जमीन, दशकों बाद मिली 25 करोड़ कीमत! वायरल कहानी से आपको भी होगा फायदा

Featured Video Of The Day
Iran US War: Mojtaba Khamenei के खिलाफ Donald Trump ने दिया बड़ा बयान | Iran War News | Breaking