72 घंटे में नौकरी गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी… अब 8 गुना ज्यादा कमा रही है AI इंजीनियर, जानिए कैसे?

AI इंजीनियर रितु मौर्य को IITian फाउंडर ने नौकरी के सिर्फ 3 दिन बाद निकाल दिया था. लेकिन, एक साल बाद उनकी कमाई पहले से 8 गुना ज्यादा हो गई. जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘टॉक्सिक’ ऑफिस से 3 दिन में निकाल दिया गया, घटना ने बदल दी महिला की किस्मत

एक AI ऑटोमेशन इंजीनियर की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इंजीनियर रितु मौर्या ने बताया कि उन्हें नौकरी शुरू करने के सिर्फ तीन दिन बाद ही एक IITian फाउंडर ने निकाल दिया था. लेकिन, उसी घटना के एक साल बाद उनकी कमाई पहले से आठ गुना ज्यादा हो गई

3 दिन में नौकरी से निकाल दिया

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में रितु मौर्या ने बताया कि उन्हें नौकरी के दौरान कहा गया था कि फाउंडर उन्हें काम सिखाएंगे और गाइड करेंगे. लेकिन, जब उन्होंने काम शुरू किया तो स्थिति बिल्कुल अलग थी. उनके मुताबिक, फाउंडर अक्सर उनके मैसेज का जवाब घंटों बाद देते थे और कॉल पर आकर चीजें समझाने के लिए भी उपलब्ध नहीं रहते थे. रितु ने बताया कि नौकरी के सिर्फ 72 घंटे बाद ही फाउंडर ने एक क्लाइंट के सामने उनकी आलोचना कर दी और कहा कि जो काम उन्होंने किया है, वह खुद एक घंटे में कर सकते थे.

देखें Video:

घटना का पड़ा गहरा असर

रितु के अनुसार, यह अनुभव उनके लिए काफी कठिन था. इस घटना के बाद वह बेहद दुखी हो गईं और काफी समय तक उस सदमे से उबरने की कोशिश करती रहीं. बाद में जब उन्होंने दूसरे लोगों से बात की तो उन्हें पता चला कि उस कंपनी के बारे में कई लोग पहले भी ‘टॉक्सिक वर्कप्लेस' की शिकायत कर चुके थे.

खुद सीखा और बदली जिंदगी

इस घटना के बाद रितु ने हार नहीं मानी. उन्होंने खुद से सीखने का फैसला किया. उन्होंने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखे, साथियों से सलाह ली और जो भी सवाल मन में आए, उन्हें पूछने से कभी नहीं हिचकिचाईं. धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम की अच्छी समझ बना ली.

लिंक्डइन पोस्ट से मिला नया मौका

रितु ने अपने सीखने के सफर को लिंक्डइन (LinkedIn) पर शेयर करना शुरू किया. यहीं, से उनकी मुलाकात एक ऐसे फाउंडर से हुई, जिन्होंने उन्हें सही मार्गदर्शन दिया और उनके काम पर भरोसा किया. रितु ने बताया, कि आज उनकी कमाई उस सैलरी से करीब आठ गुना ज्यादा है, जो उन्हें पहले ऑफर की गई थी. उनके मुताबिक, लगातार सीखते रहने और सही मेंटर मिलने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत यात्रा के दौरान विदेशी महिला का डराने वाला अनुभव, ट्रेन के टॉयलेट तक पीछे आया युवक, बोली- मैं डर गई थी

Advertisement

नौकरी गई तो IITian ने शुरू किया चाय का ठेला, अब अमेरिका में 780 रुपये की चाय बेच रहा ‘बिहारी चायवाला'

अमेरिका में मिला 20 करोड़ साल पुराना डायनासोर जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, असलियत जान चौंके वैज्ञानिक

Featured Video Of The Day
Greater Kailash में Farooq Abdullah पर जानलेवा हमला, किसकी है साजिश? | JK News | BREAKING NEWS