दिन में नौकरी, रात में बाइक टैक्सी... साथ में PhD और कंटेंट, एक साथ 4 जिम्मेदारियां संभाल रहा ये शख्स

सोशल मीडिया पर अहमदाबाद के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह एक साथ कई काम संभाल रहा है. दिन में नौकरी, शाम को बाइक टैक्सी चलाता है, खुद खाना बनाता है, वीडियो एडिट करता है और साथ में PhD की पढ़ाई भी करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अहमदाबाद का ये युवक एक साथ कई काम कर रहा है.
Social Media

ज्यादातर लोगों के लिए काम शाम 5 बजे खत्म हो जाता है, लेकिन दीपक पांडेय के लिए यहीं से उनके दूसरे काम की शुरुआत होती है. अहमदाबाद का यह युवक आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में है, क्योंकि वह एक साथ कई काम संभाल रहा है. दिन में नौकरी, शाम को बाइक टैक्सी चलाता है, खुद खाना बनाता है, वीडियो एडिट करता है और साथ में PhD की पढ़ाई भी करता है. दीपक ने अपने वीडियो में बताया कि पहले उन्हें लगता था कि ऑफिस के बाद उनके पास किसी और काम के लिए ताकत नहीं बचती. उन्हें लगता था कि यही उनकी सीमा है, लेकिन अब उन्होंने खुद को उससे आगे बढ़ाकर नई राह बनाई है.

वीडियो में दीपक कहते हैं. धीरे-धीरे छोटे-छोटे कदम उठाकर जब नए काम शुरू किए, तो उनकी जिंदगी बदलने लगी. पहले मैं सोचता था कि 9 से 5 की नौकरी के बाद मेरे पास कोई एनर्जी नहीं बचती और मैं खुश नहीं था, लेकिन आज वही व्यक्ति 9 से 5 की नौकरी करने के बाद शाम 5 से 11 बजे तक बाइक टैक्सी चलाता है, अपना खाना खुद बनाता है, वीडियो एडिट करता है और साथ-साथ PhD की पढ़ाई भी कर रहा है".

दीपक के मुताबिक, असली बदलाव उनके काम के समय में नहीं, बल्कि सोच यानी माइंडसेट में आया. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें असफल होने का डर लगता था और यह भी चिंता रहती थी कि लोग क्या सोचेंगे. यही वजह थी कि वे अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकल पा रहे थे.

Advertisement

दीपक कहते हैं, "चार लोग क्या कहेंगे या मैं ये नहीं कर पाऊंगा. इसी डर की वजह से मैं कभी अपनी असली क्षमता को पहचान नहीं पाया". उन्होंने एक साथ बड़ा बदलाव करने की बजाय धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में नए काम जोड़ने शुरू किए. सबसे पहले उन्होंने PhD में दाखिला लिया, फिर बाइक टैक्सी चलाना शुरू किया और उसके बाद ऑनलाइन कंटेंट बनाना भी शुरू कर दिया. धीरे-धीरे वे इस व्यस्त दिनचर्या के साथ खुद को ढालने लगे. सबसे खास बात यह रही कि इतनी सारी जिम्मेदारियां लेने के बाद वे थके नहीं, बल्कि पहले से ज्यादा खुश रहने लगे.

वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में दीपक ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही मौके का इंतजार न करें. उनका कहना है कि अगर रोज थोड़ा-थोड़ा समय भी किसी काम में लगाया जाए, तो इंसान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकता है. उनकी यह कहानी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी मेहनत, अनुशासन और खुद की सीमाओं को तोड़ने की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- एफिल टावर के सामने भारतीय महिलाओं ने साड़ी में किया रैंप वॉक, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, सादगी ने जीत लिया लोगों का दिल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
TMC में बड़ी बगावत: 100+ पार्षदों का इस्तीफा! | Mamata Banerjee Meeting Canceled
Topics mentioned in this article