17 साल बाद भारत लौटी महिला, बोली- अपना देश भी लग रहा अजनबी, भावुक कर देगी NRI की कहानी

धारा की यह कहानी दिखाती है कि जिंदगी में बड़े फैसले हमेशा आसान नहीं होते, लेकिन वे हमें नई सीख और अनुभव जरूर देते हैं. अपने देश लौटना उनके लिए चुनौतीपूर्ण जरूर रहा, लेकिन इसने उन्हें परिवार और जीवन के असली मायनों के करीब भी ला दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका छोड़ भारत आई महिला का खुलासा, अपना देश भी लगा नया... भावुक कर देगी कहानी

विदेश में सालों बिताने के बाद अपने देश लौटना जितना खुशी देता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है. एक भारतीय-अमेरिकी महिला की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिन्होंने 17 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटने का फैसला लिया. उनका अनुभव कई लोगों को भावुक कर रहा है.

17 साल बाद लिया भारत लौटने का फैसला

धारा नाम की इस महिला ने बताया, कि उन्होंने अपने परिवार के साथ करीब 17 साल अमेरिका में बिताए. इसके बाद उन्होंने अचानक भारत लौटने का फैसला किया. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समेटी और परिवार के साथ भारत आ गईं. भारत आने के 6 महीने बाद उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसमें उन्होंने इस बदलाव को ईमानदारी से बताया.

‘ऐसा लगा जैसे सब कुछ फिर से शुरू करना पड़ा'

धारा ने बताया, कि भारत लौटना उनके लिए आसान नहीं था. वह 15 साल की उम्र में भारत छोड़कर अमेरिका चली गई थीं और वहीं पली-बढ़ी थीं. उन्होंने कहा कि भले ही भारत उनका जन्मस्थान है, लेकिन इतने साल बाद यहां आकर उन्हें सब कुछ नया-नया सा लगा. नई दिनचर्या, अलग सिस्टम और जीवन की अलग रफ्तार, इन सबको समझना उनके लिए एक नई शुरुआत जैसा था.

देखें Video:

Advertisement

कभी मुश्किल, कभी सुकून भरा अनुभव

उन्होंने बताया, कि भारत में एडजस्ट करना एक मिला-जुला अनुभव रहा. कुछ दिन आसान होते हैं, लेकिन कुछ दिन बहुत कठिन लगते हैं. कभी-कभी उन्हें ऐसा भी महसूस होता है कि वह यहां पूरी तरह फिट नहीं हो पा रहीं. ऐसे समय में उन्हें अमेरिका में बिताई गई अपनी पुरानी जिंदगी और वहां की सुविधाएं याद आती हैं.

परिवार के साथ समय ने दिया सुकून

हालांकि, धारा ने यह भी कहा कि भारत में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है. उन्होंने बताया कि अब वह अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताती हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं. बच्चों की होमस्कूलिंग भी उनके लिए एक खास और संतोष देने वाला अनुभव रहा.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 28-29 की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा अपना घर! ‘जीरो से शुरू' करने वाले कपल की कहानी कर देगी इमोशनल

अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान

अगर मम्मी कभी ना लौटी तो... मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव का दूसरा दौर, BJP-TMC का पूरा जोर! | Modi | Mamata
Topics mentioned in this article