Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज रोजाना वायरल होते ही रहते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर फैल रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है जहां विले पार्ले (ईस्ट) में लगभग 7 फीट लंबा रैट स्नेक एक AC यूनिट के ऊपर आराम करता दिखा. इस सांप को देखकर लोगों में डर और अफरातफरी मच गई. इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास हुई, जहां आसपास के लोगों ने बाहर लगे एसी के ऊपर फैले हुए इस बड़े सांप को देखा.
यह भी पढ़ें: 50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?
AC पर आराम करता दिखा सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप एसी यूनिट के ऊपर आराम से बैठा है. ये वीडियो मुंबई के विले परले (ईस्ट) में एयर इंडिया गेट नं 3 के पास बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को फोटोग्राफर ने करण सोलंकी ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही Asha: The Hope for Animals Welfare Trust की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ वहां से सांप को हटाया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं, कुछ लोग सांप के इतने बड़े आकार को देखकर हैरान थे, तो कुछ को आसपास की सुरक्षा की चिंता होने लगी.
आप भी देखिए ये वीडियो
वीडियो में दिख रहा सांप- इंडियन रैट स्नेक
रिपोर्टों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा सांप इंडियन रैट स्नेक था, जो एक बिना जहर वाला सांप है. इसके अलावा मुंबई जैसे शहरी इलाकों में आम तौर पर पाया जाता है. इसके आकार के कारण अक्सर लोग डर जाते हैं, लेकिन वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ बताते हैं कि ये सांप चूहों की संख्या कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पर्यावरण के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














