मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून

Ajab Gajab News: भीड़ भरी दुनिया में कभी-कभी कोई शख्स अपनी अलग पहचान से सबको चौंका देता है. ऐसी ही एक लड़की ने खुद को इंसान नहीं, बल्कि कुत्ता बताया है. उसकी यह कहानी सोशल मीडिया पर रहस्य और हैरत का सबब बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिर पर कान, गले में पट्टा...खुद को कुत्ता समझती है ये लड़की, डॉगी जैसा दिखने के लिए लगवाए नकली दांत और पूंछ

Milk Love Puppy Girl Story: 20 साल की लड़की (जो ऑनलाइन Milk Luv के नाम से जानी जाती है) इन दिनों अजब-गजब खबरों में छाई हुई है. उसका दावा है कि वह खुद को एक पोमेरेनियन डॉगी मानती है. यह लाइफस्टाइल उसने कॉलेज के दौरान अपनाई और अब वह इसे अपनी असली पहचान बताती है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर Woman identifies as dog, Puppy play lifestyle, Milk Luv viral जैसे कीवर्ड तेजी से सर्च हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-इस परिवार में 85 साल बाद घोड़ी चढ़ा दूल्हा, 3 पीढ़ी बाद गूंजी शहनाई...टूटी पुरानी बंदिश, 1940 के बाद निकली बारात

इंसान से डॉगी तक का सफर (kemonomimi girl viral)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन में अपने पालतू कुत्ते मोंटी के साथ खेलते हुए उसके मन में डॉगी जैसा बनने की ख्वाहिश जगी. बड़े होने पर उसने अलग-अलग फैशन स्टाइल अपनाए, लेकिन उसे सुकून नहीं मिला, फिर सोशल मीडिया पर केमोनोमिनी स्टाइल देखा, जिसमें लोग जानवरों जैसे कान और पूंछ पहनते हैं. यहीं से उसके अंदर यह जज्बा मजबूत हुआ. अब वह दोस्तों के साथ पप्पी प्ले करती है, जहां वह दौड़ती है, गेंद का पीछा करती है और करतब दिखाती है. उसके दोस्त हैंडलर की भूमिका निभाते हैं और उसे इनाम देते हैं.

ये भी पढ़ें:- हर जान की अहमियत है...करंट से बेहोश मोर को दिया CPR, केरल रेस्क्यू टीम की मेहनत लाई रंग

पपी गर्ल बनकर जी रही जिंदगी (Puppy play trend)

मिल्क का मानना है कि, जब लोग उसे बिल्ली समझकर म्याऊं करते हैं, तो उसे गुस्सा आता है. उसका कहना है कि वह साफ तौर पर खुद को कुत्ता मानती है. हालांकि, सार्वजनिक जगहों पर उसे अजीब नजरों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह कहती है कि उसे इससे फर्क नहीं पड़ता.

Advertisement

उसने अपने लुक पर सैकड़ों पाउंड खर्च किए हैं, जिनमें कान, पूंछ और नकली दांत शामिल हैं. इंटरनेट पर अब Dog girl lifestyle, Kemonomimi trend, Human pup identity जैसे शब्द अब चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें:-छोटे से दिल की बड़ी दास्तान...पंच ने सिखाया मोहब्बत क्या होती है

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
दुल्हन को स्टेज पर मारी गोली, बिहार के बक्सर से खौफनाक VIDEO