बेटी ने की ज़िद्द तो साथ में मम्मी-पापा भी चले गए Gucci स्टोर, बैग की कीमत सुनते ही दिया ऐसा रिएक्शन, नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वनथी एस ने हाल ही में थाइलैंड की ट्रिप के दौरान एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटी ने की ज़िद्द तो साथ में मम्मी-पापा भी चले गए Gucci स्टोर

आजकल के बच्चों को ब्रैंड्स का इस कदर भूत सवार है कि ब्रांड के अलावा तो वो कुछ सोच ही नहीं पाते. फिर चाहे ब्रांड के चक्कर में उन्हें चाहे कितने भी पैसे खर्च करने पड़ जाएं, वो एक बार भी नहीं सोचते और शॉपिंग में बड़ी से बड़ी कीमत का सामान खरीद लाते हैं. फिर भले ही लाख रुपये में एक बैग या फिर एक जूता ही आ पाए. लड़कियां भी ब्रांड के पीछे क्रेजी रहती है. जबकि उससे कम कीमत में लोकल मार्केट से वो उससे ज्यादा स्टाइलिश और मजबूत बैग भी ले सकती हैं. फिर भी लड़के -लड़कियां ब्रांड्स के इस कदर दीवाने हैं कि पैसे खर्च करते हुए वो एक बार भी नहीं सोचते. 

लेकिन, जब बात माता-पिता की आती है, तो इन ब्रांड्स के बारे में आज भी उन्हें कुछ भी पता नहीं होता. वो नहीं जानते कि ऐसे बैग्स इतने महंगे भी हो सकते हैं. ऐसा ही एक प्यारा वाक्या तमिलनाडु की एक ट्रैवल व्लॉगर के मम्मी-पापा के साथ हुआ, जिनका क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वनथी एस ने हाल ही में थाइलैंड की ट्रिप के दौरान एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने मम्मी-पापा को पहली बार एक लग्जरी ब्रांड Gucci के स्टोर में लेकर जाती है.

देखें Video:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वनथी के माता-पिता थाइलैंड के एक बड़े शॉपिंग मॉल में घूमते हुए एक गुच्ची स्टोर (Gucci Store) में चले जाते हैं. उन्हें लगता है कोई आम बैग की दुकान है. लेकिन, जब उन्होंने एक छोटे हैंडबैग की कीमत पूछी, तो जवाब सुनकर हैरान रह गए. स्टाफ ने बताया, कि उस बैग की कीमत 72 हज़ार थाई बात (करीब 1.8 लाख रुपये) है. यह सुनते ही वो चौंक गए और तुरंत स्टोर से बाहर निकल आए. वनथी की मां मज़ाक में कहती हैं, एक छोटे से बैग के लिए 72 हज़ार ? मैं इतने में तो 10 हज़ार बार थाइलैंड घूम आऊं. वहीं, उसके पापा कहते हैं कि मुझे लगा ये पूरे शोरूम की कीमत बता रहे हैं.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @theuntoldtrails नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसे अबतक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग इस वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये है आखिरी मासूम पीढ़ी. दूसरे ने कहा- अंकल का यह सोचना कि शोरूम की कीमत 72 हज़ार है, बहुत प्यारा था. तीसरे यूजर ने लिखा- भारतीय माता-पिता खर्च करने में बड़े समझदार होते हैं. 

ये भी पढ़ें: पानी की हौद में बैठकर चिल कर रहा था टाइगर, पीछे से दबे पांव आया दूसरा बाघ, दबोच ली गर्दन और फिर जो हुआ

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article