19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होकर गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे, सुरक्षा तैयारियां पूरी हैं. इस बार चारधाम यात्रा के लिए अब तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है. यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सात हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, ATS भी तैनात है.