Live World News Updates: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा मंडराता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान का समय खत्म हो रहा है और एक विशाल अमेरिकी सेना बड़ी ताकत, उत्साह और उद्देश्य के साथ उसकी की ओर तेजी से बढ़ रही है. अमेरिका ने ईरान से जल्द से जल्द परमाणु समझौता करने या फिर अटैक झेलने की धमकी दी है. जवाब में ईरान ने भी कहा है कि कोई भी अमेरिकी हमला जंग की शुरुआत मानी जाएगी. दूसरी तरफ ऐतिहासिक वार्ता के लिए ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर गुरुवार, 29 जनवरी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका जैसे फैसले ले रहा है, उससे यूरोप का उसपर भरोसा कम हो रहा है और ऐसे में ब्रिटेन का चीन के करीब जाना बड़ा मैसेज देता है. ट्रंप के नवगठित "बोर्ड ऑफ पीस" ने पाकिस्तान सहित 26 देशों को इस पहल के संस्थापक सदस्यों के रूप में नामित करने की घोषणा कर दी है.
हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की खबरों का यह लाइव ब्लॉग जहां आपको पूरी दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, इसकी खबर एक साथ देंगे, तुरंत देंगे. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर दूर देश अमेरिका तक, हर बड़ी ब्रेकिंग खबर और उसकी एनालिसिस पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे.
World News Live Updates Today 29 January 2026
खामेनेई के बेटे मोजतबा की संपत्ति ने कई सवाल खड़े कर दिए
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा की संपत्ति को लेकर ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट ने ईरान के लोगों को हिलाकर रख दिया है. महंगाई से परेशान ईरान के लोग प्रदर्शन कर रहे थे. इस पर सरकार ने सख्ती बरतते हुए उन्हें आतंकवादी बताते हुए कार्रवाई की. पश्चिमी देशों का षडयंत्र बताया, मगर 1979 में गरीबों का मसीहा बनकर ईरान की क्रांति को जन्म देने वाले अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा की संपत्ति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
भारत के आर्थिक सर्वेक्षण में चेतावनी
भारत के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2025-26) में चेतावनी दी गई है कि अमेरिका-चीन में टेक और ट्रेड बढ़ते टकराव के बीच भारत को अपनी वैश्विक रणनीति को तत्काल फिर से परिभाषित करना होगा. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें.
Live World News Updates: अमेरिका से व्यापार तनाव के बावजूद टोयोटा कारों की बिक्री बढ़ी
जापान की दिग्गज ऑटोमोबिल कंपनी टोयोटा ने गुरुवार को कहा कि व्यापार तनाव के बावजूद पिछले साल उसने वैश्विक बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इसने दुनिया में कार बनाने की सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है और जर्मनी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी वोक्सवैगन के साथ अंतर और बढ़ा दिया है. कंपनी ने कहा कि सहायक कंपनियों दाइहात्सु और हिनो मोटर्स सहित बिक्री 4.6 प्रतिशत बढ़कर 11.3 मिलियन कार की हो गई है.
Live World News Updates: ट्रंप सरकार को कोर्ट से झटका, मिनेसोटा में शरणार्थियों को हिरासत में लेने पर लगी रोक
एक अमेरिकी फेडरल जज के फैसले से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को झटका लगा है. जज ने मिनेसोटा राज्य में स्थायी निवासी का दर्जा लेने का इंतजार कर रहे शरणार्थियों को हिरासत में लेने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. साथ ही सरकार को हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आदेश दिया है.
Live World News Updates: अगर अमेरिका ईरान पर हमला करेगा तो तुर्की 'सीमा सुरक्षा को मजबूत' करेगा
अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो तुर्की अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की प्लानिंग कर रहा है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह बात तुर्की के अधिकारी ने बताई है.
Live World News Updates: भारत-पाकिस्तान मैचों को देखते हुए श्रीलंका ने T20 वर्ल्ड कप की सुरक्षा बढ़ाई
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि श्रीलंका अगले महीने के T20 विश्व कप में टीमों की सुरक्षा के लिए सेना की अपने स्पेशल यूनिट्स को तैनात करेगा. यह कदम चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों पर विशेष जोर देने के साथ बढ़े हुए सुरक्षा उपायों का हिस्सा है.
श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है और 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच 20 खेलों का आयोजन करेगा. भारतीय और पाकिस्तानी टीमें 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अपने ग्रुप ए मुकाबले में कम से कम एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी.
Live World News Updates: चीन ने म्यांमार घोटाले से जुड़े 11 लोगों को फांसी दी
चीन ने गुरुवार को म्यांमार के क्रिमिनल गैंग से जुड़े 11 लोगों को फांसी दे दी, जिनमें दूरसंचार घोटाले में शामिल "प्रमुख सदस्य" भी शामिल थे. एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है.
Live World News Updates: चीन और ब्रिटेन को संबंध मजबूत करने चाहिए- ब्रिटिश PM से बोले शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिटेन के प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर से कहा कि उनके देशों को भू-राजनीतिक मोर्चे पर प्रतिकूल स्थितियों का मुकाबला करने के लिए संबंधों को "मजबूत" करना चाहिए. 8 साल बार कोई ब्रिटिश पीएम चीन पहुंचा है. यहां गुरुवार को बीजिंग में जिनपिंग और स्टार्मर के बीच मुलाकात हुई. यहां शी जिनपिंग ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में कहा, "मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और आपस में जुड़ी हुई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के स्थायी सदस्यों के रूप में, चीन और ब्रिटेन को बातचीत और सहयोग को मजबूत करने की जरूरत है."
Live World News Updates: नाइजर की राजधानी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भारी गोलीबारी और विस्फोट
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार नाइजर की राजधानी नियामी के लोगों ने गुरुवार को बताया कि यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भारी गोलीबारी और विस्फोट हुए. उसके बाद यह धमाके रात भर रुका रहे. एयरपोर्ट के पास रहने वाले के निवासियों के अनुसार, गोलीबारी आधी रात के तुरंत बाद शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि दो घंटे बाद शांति लौट आई.
Live World News Updates: चीन में उइगरों पर होने वाले अत्याचार को रिकॉर्ड करने वाले चीनी व्यक्ति को अमेरिका में मिली शरण
जो चीनी व्यक्ति चीन के शिविरों में उइगर के साथ होने वाले अत्याचार के सबूतों को दुनिया के सामने लाया, अब उसे अमेरिका में शरण मिल गया है. अमेरिकी आव्रजन न्यायाधीश (इमिग्रेशन जज) ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. उस व्यक्ति को डर था कि अगर वह वापस चीन जाएगा तो उसे उत्पीड़न झेलना पड़ेगा. इस व्यक्ति का नाम गुआन हेंग है और वह 2021 में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था. लेकिन ट्रंप सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान चलाए जाने के बाद वह पिछले साल अगस्त के बाद से हिरासत में है.
Live World News Updates: यूक्रेन पर रूस ने लगातार दूसरे दिन किया ड्रोन हमला
दक्षिणी यूक्रेन में रात भर रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के गवर्नर ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी. जापोरीजिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा, "दुर्भाग्य से, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया." उन्होंने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमलों से घर नष्ट हो गए और आग लग गई.
यूक्रेन कई घातक हमलों से जूझ रहा है, जिससे सर्दियों की गहराई में बिजली बाधित हो गई है, जबकि यूक्रेन, रूस और अमेरिका के वार्ताकार लगभग चार साल के संघर्ष को समाप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.














