ईरान से जारी सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने बुधवार को कहा कि जिन भी देशों ने ईरान को हथियार देकर उसकी मदद की, हम उनपर 50 फीसदी टैरिफ लगा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से सीजफायर होने के बाद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये बाते कही. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही फ़ायदेमंद 'शासन परिवर्तन' (Regime Change) से गुज़रा है! अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, ज़मीन में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु "धूल" को खोदकर निकाल देगा. यह अभी भी, और पहले भी, बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी (Space Force!) के तहत रहा है. हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज़ को छुआ नहीं गया है.
ईरान ने फिर तेज किए हमले
इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया. IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कुवैत और यूएई में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइन और ड्रोन अटैक किए हैं. ईरान ने इस सीजफायर को भी अपनी जीत बताया. ईरान ने कहा कि अमेरिका को 10-सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इस प्रस्ताव में स्थायी युद्धविराम, सभी प्रतिबंधों को हटाना और इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सेनाओं की वापसी शामिल है.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की शहादत और जनता की ताकत का नतीजा... सीजफायर पर बोले ईरानी राष्ट्रपति
यह भी पढ़ें: क्या 12 घंटे में टूट गया सीजफायर? ईरान ने अपनी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद कुवैत और यूएई पर फिर दागी मिसाइलें














