- ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जंगी जहाजों में ईरान पर हमले के लिए सबसे बेहतरीन गोला-बारूद फिर से भरा जा रहा है
- ईरान की इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि वे अमेरिकी और अन्य दुश्मनों के खिलाफ पूरी तरह से तैयार हैं
- ट्रंप ने ईरान की परमाणु नीति पर संदेह जताया और कहा कि यदि डील न बनी तो मजबूत हथियारों का उपयोग होगा
ईरान से होने वाली शांति वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से खास बातचीत में कहा कि अगर पाकिस्तान में शांति वार्ता नाकाम रहती है, तो ईरान पर फिर से हमले शुरू करने के लिए अमेरिकी जंगी जहाजों में सबसे बेहतरीन गोला-बारूद फिर से भरा जा रहा है. हम युद्ध फिर से भी शुरू कर सकते हैं.
ट्रंप ने यह बात तब कहा कि जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 'एयर फ़ोर्स टू' में सवार होकर इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए. इस्लामाबाद में उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे, ताकि मंगलवार को दो हफ़्ते के संघर्ष-विराम पर सहमति बनने के बाद अब अंतिम शांति समझौते पर बातचीत की जा सके. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बातचीत सफल होगी, तो ट्रंप ने एक फ़ोन इंटरव्यू में कहा कि हमें लगभग 24 घंटों में पता चल जाएगा. हमें जल्द ही पता चल जाएगा.
युद्ध फिर से शुरू करने की हो रही है तैयारी
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत करने से पहले भी ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि ई24 घंटे बाद, हमें पता चल जाएगा कि ईरान के साथ बातचीत के सफल होने की कितनी संभावना है.ईरानी हमसे कहते हैं कि वे परमाणु हथियार खत्म कर देंगे, और फिर मीडिया से कहते हैं कि वे यूरेनियम को एनरिच करेंगे.हम ईरानियों के साथ डील कर रहे हैं—हमें नहीं पता कि वे ईमानदार हैं या नहीं.अगर ईरान के साथ हमारा कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हम अपने सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल करेंगे.अगर ईरान के साथ बातचीत नाकाम हो जाती है, तो जंगी जहाजों को गोला-बारूद मुहैया कराना और युद्ध फिर से शुरू करना.
IRGC ने भी दी है चेतावनी
आपको पता दें कि ट्रंप के इस बयान से पहले ईरान ने भी एक बयान जारी किया है. ईरान के IRGC ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर US को बड़ी चेतावनी दे दी है. ईरान के इस्लामी रिव्यालुशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा है कि हम अमेरिका और दूसरे दुश्मनों के सामने ये साफ कर देना चाहते हैं कि हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर ही हैं. IRGC ने कहा कि इस्लामी क्रांति के नेता और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ़ द्वारा जारी किए गए गहन, मनोबल बढ़ाने वाले और प्रेरणादायक संदेश के बाद, हम यह घोषणा करते हैं कि अमेरिकी और जियोनिस्ट दुश्मनों द्वारा समझौतों के बार-बार उल्लंघन को देखते हुए, इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: लेबनान को गाजा न बनने दें...इजरायल के हमलों पर स्पेनिश पीएम की दुनिया से अपील
यह भी पढ़ें: आर्मी टैंक, बख्तरबंद वाहन तक ले जाने में सक्षम... वेंस से पहले पाकिस्तान पहुंचे US एयरफोर्स के विमान की खासियतें













