वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया ; हिरासत में हमलावर

ट्रंप सुरक्षित हैं. एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं. ये गोलीबारी क्यों हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि अमेरिका मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई थी
  • अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तत्काल डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों को सुरक्षित स्थल पर ले जाया
  • गोलीबारी के शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन घटना के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी की राजधानी  वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे. 

CNN के मुताबिक, ट्रंप सुरक्षित हैं. एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं. ये गोलीबारी क्यों हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि अमेरिका मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में कई US सीक्रेट सर्विस एजेंट गोली चलने की बात कर चिल्लाने लगे. पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है. पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है. 

Advertisement
व्हाइट हाउस पूल ने कहा,  "हमने अभी सीक्रेट सर्विस को यह कहते हुए सुना कि कथित शूटर कस्टडी में है. स्वास्थ्य मंत्री RFK JR और कॉमेडियन शेरिल हाइन्स को हमारे सामने ले जाया गया. स्वास्थ्य मंत्री लंगड़ा रहे थे. अमेरिका राष्ट्रपति के बारे में कोई खबर नहीं है. सीक्रेट सर्विस ने हमे रोक कर रखा है."

कथित फायरिंग से पहले हिल्टन होटल में क्या हुआ?

ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के साथ गाला डिनर में गोलीबारी से एक दिन पहले, ट्रंप और जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और क्लिप प्रोजेक्टर के जरिए हिल्टन होटल की दीवारों पर दिखाई गई थीं. ये किसने किया था इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

फुटेज में प्रेसिडेंट पर आरोप लगाया गया कि वे दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के मामले को बड़े पैमाने पर छिपाने में लगे हुए थे. इसमें एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया जिसमें दावा किया गया कि डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने एपस्टीन की सिर्फ आधी फाइलें जारी की हैं. इस रिपोर्ट को फुटेज में दिखाते हुए ये कहा गया कि आधी फाइलों में जेफरी एपस्टीन और ट्रंप के लंबे समय तक चले सेक्स संबंधों के बारे में सबूत और जानकारी वाले डॉक्यूमेंट्स हैं. इनमें नाबालिग लड़कियां और कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नाकेबंदी और डर के साए में बात नहीं हो सकती.... ईरान की US को दो टूक, ट्रंप ने अपने राजदूतों का दौरा भी रद्द कर दिया

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: डेटिंग, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स... Sanya Malhotra ने खोले दिल के राज़
Topics mentioned in this article