Viral Video: भीषण आग में ढ़ह गया मस्जिद का बड़ा गुंबद...इंडोनेशिया के इस्लामिक सेंटर में हुआ हादसा

इस इस्लामिक सेंटर (Islamic Centre) की बड़ी मस्जिद (Grand Mosque) के गुंबद में ठीक 20 साल पहले रिनोवेशन के दौरान ही आखिरी बार आग (Fire) लगी थी. रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2002 में लगी उस आग को बुझाने के लिए पांच घंटे लगे थे. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
दुर्घटना के समय इस्लामिक सेंटर में पुर्ननिर्माण (renovation) चल रहा था.  

इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता (Jakarta)  में बुधवार को इस्लामिक सेंटर (Islamic Centre) की बड़ी मस्जिद (Grand Mosque) में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भीषण आग (Fire) लगने के बाद मस्जिद का बड़ा गुंबद भरभरा कर गिर गया. सोशल मीडिया पर अब यह नाटकीय वीडियो (Dramatic social media footage) वायरल (Viral) हो रही है.  इसमें मस्जिद के गुंबद को गिरते हुए देखा जा सकता है. हालांकि गल्फ टुडे के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. यह  गुंबद रिनोवेशन के दौरान लगी आग के दौरान गिर गया.

इंडोनेशिया के अधिकारी ने बताया कि  इलाके के अग्निशमन कर्मचारियों को स्थानीय समय के अनुसार शाम 3 बजे अलर्ट कर दिया गया था. घटनास्थल के लिए कम से कम 10 अग्निशमन गाड़ियां भी दौड़ीं थीं.  इस वीडियो फुटेज में मस्जिद के गुंबद के गिरने से पहले, इसमें से आग और धुंआ निकलते देखा जा सकता है. 

आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना के समय इस्लामिक सेंटर में पुर्ननिर्माण (renovations) चल रहा था.  

Advertisement

गल्फ टुडे ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि पुलिस इसके कारण की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी. इमारत में काम कर रहे कर्मचारियों से पूछ-ताछ की जा रही है.  मस्जिद के अलावा, इस्लामिक सेंटर में शैक्षणिक, व्यवसायिक और रिसर्च की सुविधाएं भी मौजूद हैं.  
इस मस्जिद के गुंबद में ठीक 20 साल पहले रिनोवेशन के दौरान ही आखिरी बार आग लगी थी. रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2002 में लगी उस आग को बुझाने के लिए पांच घंटे लगे थे. 

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING