ट्रंप की बनाई अमेरिका के सबसे खूंखार अपराधियों की लिस्ट में 89 भारतीय, क्राइम ऐसे कि रूह कांप जाए

US 'Worst Of The Worst' Criminal List: डोनाल्ड ट्रंप के इस सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस में दोषी ठहराए गए लोगों के नाम, उनको फोटो, उन्होंने कौन से अपराध किए हैं और उनकी राष्ट्रीयता शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US 'Worst Of The Worst' Criminal List: अमेरिका में सबसे बुरे अवैध प्रवासी अपराधियों की लिस्ट बनी है
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने अवैध प्रवासियों के अपराधी डेटाबेस को सार्वजनिक किया है
  • इस डेटाबेस में अमेरिका में गिरफ्तार 25,000 अवैध प्रवासियों की अपराध, फोटो और राष्ट्रीयता की जानकारी शामिल है
  • कम से कम 89 भारतीय मूल के लोग अमेरिका के सबसे खतरनाक अपराधियों की सूची में शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय मूल के कम से कम 89 लोग अमेरिका की "सबसे बुरे" अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं. यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एक डेटाबेस लॉन्च किया है, जिसमें लगभग अमेरिका में मौजूद ऐसे 25,000 अवैध प्रवासियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने संगीन अपराध किए हैं. इसमें हत्यारे, यौन अपराधी और ड्रग्स के ऐसे तस्कर शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया है है. इन्हें यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट एजेंसी और यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन एजेंसी ने गिरफ्तार किया है और डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवास के खिलाफ जारी कार्रवाई के हिस्से के रूप में दोषी ठहराया है.

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इस डेटाबेस में दोषी ठहराए गए लोगों के नाम, उनको फोटो, उन्होंने कौन से अपराध किए हैं और उनकी राष्ट्रीयता शामिल हैं.

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा कि वेबसाइट (WOW.DHS.GOV) को इसलिए लॉन्च किया गया है, ताकि अमेरिका के लोग उन आपराधिक अवैध एलियंस (अवैध प्रवासी) को देख सकें जिन्हें हम गिरफ्तार कर रहे हैं, उनके अपराध और जिन समुदायों से हमने उन्हें हटाया है. इसमें कहा गया कि डेटाबेस में गिरफ्तार किए गए 25,000 व्यक्तियों की जानकारी है. इसमें कहा गया, "यह ट्रंप सरकार के तहत सड़कों से हटाए गए आपराधिक अवैध एलियंस का एक स्नैपशॉट मात्र है." 

DHS ने कहा, "ये वे राक्षस हैं जिन्होंने हमारे समुदायों को आतंकित कर दिया है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इनमें से हर एक व्यक्ति अमेरिका से चला नहीं जाता. अमेरिकियों को उन लोगों द्वारा पीड़ित नहीं किया जाना चाहिए जिन्हें कानूनी तौर पर हमारे देश में रहने की अनुमति भी नहीं है."

अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की जोरदार कार्रवाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था और कुर्सी संभालते ही इसपर काम शुरू कर दिया. ऑफिस में अपने पहले ही दिन, उन्होंने दक्षिणी अमेरिकी सीमा पर "नेशनल इमरजेंस" घोषित करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए, साथ ही "आपराधिक एलियंस" को निर्वासित करने की कसम खाते हुए क्षेत्र में और अधिक सैनिकों की तैनाती की घोषणा की.

हालांकि अमेरिका के कई राज्यों में ट्रंप की यह प्रवासी विरोधी कार्रवाई हिंसक हो गई. सीनेट (अमेरिकी संसद) में डेमोक्रेट पार्टी अभी ट्रंप की एजेंसियों में सुधारों की मांगों की एक सूची के साथ होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की फंडिंग को रोक रहे हैं. उनकी मांग है कि फेडरल एजेंट बॉडी पर कैमरा पहने और और अपनी ID भी पहने. उनकी मांग यह भी है कि यह एजेंट अपने मास्क को भी उतारे ताकि उनकी पहचान हो सके. हालांकि ट्रंप सरकार इन मांगों को मानने से इनकार कर रही है.

यह भी पढ़ें: 2025 में 22,900 भारतीयों को दुनिया के देशों ने भारत वापिस भेजा, जान लीजिए इसकी वजह

Featured Video Of The Day
Pariksha Pe Charcha के दौरान अपनी उम्र को लेकर क्या बोले PM Modi? '25 साल अभी बाकी हैं...' | Boards
Topics mentioned in this article