- मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले सातवें दिन भी जारी हैं.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए व्हाइट हाउस में ईसाई पूजा-अर्चना की
- ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के पादरी और सहायक भी प्रार्थना में शामिल थे. वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया
मिडिल ईस्ट में हो रही जंग ने भयावह रूप ले लिया है. शुक्रवार को सातवें दिन भी ईरान और इजरायल एक दूसरे पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं. इस लड़ाई से सिर्फ ईरान ही नहीं अमेरिका भी चिंतित दिखाई दे रहा है. अमेरिका इस लड़ाई में इजरायल का साथ दे रहा है. वहीं ईरान भी जवाबी हमले कर खाड़ी दशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को जमकर नुकसान पहुंचा रहा है. हालात मुश्किल हैं. नुकसान सिर्फ ईरान का ही नहीं इजरायल और अमेरिका का भी खूब हो रहा है. हर कोई शांति चाहता है. ट्रंप भी अपने देश की रक्षा के लिए ई्श्वर की शरण में हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दफ्तर में पूजा की. ये पूजा उन्होंने ईसाई पद्धित से की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- हालात असामान्य, तेल-गैस की सप्लाई पर असर... मिडिल ईस्ट के हालात पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
वायरल वीडियो में ट्रंप सार्वजनिक तौर पर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पूजा-अर्चना करते देखे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि जंग के बीच यह पूजा उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए की. इस दौरान ट्रंप अकेले नहीं थे. उनके साथ कई पादरी और ट्रंप के अन्य सहायक दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान ट्रंप अपनी कुर्सी पर बैठे हैं. उन सभी ने मिलकर ट्रंप से साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान पादरी प्रार्थना कर रहे हैं और ट्रंप ने अपनी आंखें बंद की हुई हैं. पादरी ने ट्रंप के कंधे और हाथ को पकड़ा हुआ है. ट्रंप के सभी सहयोगी इस प्रार्थना में शामिल दिखाई दे रहे हैं.
ट्रंप की पूजा का ये वीडियो व्हाइट हाउस में ट्रंप के सहायक और व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ और स्टाफ डेन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- God Bless The America. यानी कि ईश्वर अमेरिका की रक्षा करे. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप ने प्रेयर के लिए ओवल ऑफिस में अमेरिका के सभी पादरियों को आमंत्रित किया था. ट्रंप ने अपनी कुर्सी पर बैठकर प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की.














