दामाद, बेटे और दोस्त... कौन हैं वो 10 दिग्गज जो ईरान-इजरायल युद्ध में ट्रंप को दे रहे सलाह

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान-इजरायल युद्ध में कौन सलाह दे रहा है. व्हाइट हाउस के वो महारथी कौन हैं, जो उन्हें नीतिगत मामलों में महत्वपूर्ण विशेषज्ञ सलाह देते हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Donald Trump News: ट्रंप के खास सलाहकार
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार इजरायल के कंधे से कंधा मिलाते हुए ईरान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है. सवाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कौन सलाह दे रहा है या फिर वो इतने बड़े फैसले अकेले अपने बलबूते ले रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस के भीतर और बाहर कौन नेता-अफसर उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा माने जाते हैं. दिलचस्प बात है कि इसमें दामाद जेयर्ड कुश्नर समेत कुछ परिवार के लोग शामिल हैं. ट्रंप 2.0 की टीम में शामिल होने का सबसे बड़ा पैमाना इस बार 'वफादारी' है, ताकि पिछले कार्यकाल की तरह अंदरूनी मतभेद जाहिर न हों.

1. सूजी विल्स - व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ

सूजी विल्स(Susie Wiles) को ट्रंप प्रशासन की सबसे शक्तिशाली महिला माना जाता है. सूजी विल्स ट्रंप की चुनावी जीत की रणनीतिकार रही हैं. अब व्हाइट हाउस के कामकाज और राष्ट्रपति के शेड्यूल को नियंत्रित करती हैं.

2. जेडी वेंस - उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस (JD Vance) न केवल सरकार का हिस्सा हैं, बल्कि 'MAGA' विचारधारा के सबसे प्रमुख युवा चेहरे भी हैं. वो विदेश नीति और घरेलू अर्थव्यवस्था पर ट्रंप को महत्वपूर्ण सलाह देते हैं.

3. स्टीफन मिलर  - डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ (नीति)

स्टीफल मिलर अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के सबसे पुराने और पुराने वफादारों में से एक हैं. वो इमिग्रेशन और सीमा सुरक्षा नीतियों के मुख्य रणनीतिकार रहे हैं. ट्रंप उन पर काफी भरोसा करते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - अमेरिका-ईरान जंग को रुकवाने के लिए बीच में क्यों कूदा पाकिस्तान? 3 वजहें जानिए

4. मार्को रुबियो - विदेश मंत्री 

मार्को रुबियो (Marco Rubio) को विदेश मंत्री (Secretary of State) के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका में भी देखा जा रहा है. वो चीन, ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों के प्रति ट्रंप की सख्त विदेश नीति के प्रबल पैरोकार रहे हैं.

5. स्टीव विटकॉफ - मध्य पूर्व विशेष दूत

स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) ट्रंप के पुराने मित्र हैं और वर्तमान में ईरान के साथ अप्रत्यक्ष शांति वार्ता (Back-channel talks) का नेतृत्व कर रहे हैं। जब ट्रंप युद्ध को रोकने या 'डील' करने की बात करते हैं, तो विटकॉफ ही वह व्यक्ति होते हैं जो ओमान या तुर्की जैसे माध्यमों से संदेश पहुंचाते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - जंग के बीच अब आसमानी आफत! मिडिल ईस्ट पर ‘मेगा स्टॉर्म' का खतरा, बाढ़ और भारी तबाही का अलर्ट

6. जेयर्ड कुशनर - वरिष्ठ सलाहकार 

जेयर्ड कुशनर (Jared Kushner) अनौपचारिक तौर पर ट्रंप के सलाहकार की भूमिका में हैं.वो ट्रंप की बेटी इवांका के पति हैं, लेकिन ट्रंप अभी भी मिडिल ईस्ट की पेचीदगियों और अब्राहम अकॉर्ड्स के विस्तार के लिए उनकी सलाह पर बहुत भरोसा करते हैं. वो खाड़ी देशों (सऊदी अरब, यूएई) के साथ समन्वय बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

7. जनरल डैन केन - जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष

सैन्य रणनीति के स्तर पर जनरल डैन कैन (Gen Dan Caine) ट्रंप के मुख्य सलाहकार हैं. हालांकि युद्ध के जोखिमों और भविष्य की चुनौतियों (जैसे चीन का खतरा) को लेकर ट्रंप को आगाह भी करते रहते हैं, लेकिन युद्ध के मैदान में सटीक हमलों की योजना उन्हीं की देखरेख में बनती है.

8. पाम बोंडी - अटॉर्नी जनरल

ट्रंप की पुरानी मित्र और कानूनी सलाहकार पाम बोंडी (Pam Bondi) न्याय विभाग का नेतृत्व कर रही हैं. वो कानूनी चुनौतियों और प्रशासन के न्यायिक एजेंडे पर राष्ट्रपति की मुख्य सलाहकार हैं.जॉन रैटक्लिफ (John Ratcliffe) CIA निदेशक हैं. इंटेलिजेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए ट्रंप उन पर निर्भर हैं. वो पहले भी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक रह चुके हैं और ट्रंप के बेहद भरोसेमंद हैं.

Advertisement

9. तुलसी गबार्ड - नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक

पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) अब ट्रंप की टीम का अहम हिस्सा हैं. हालांकि वो युद्ध विरोधी रुख और सैन्य खुफिया जानकारी को लेकर ट्रंप को एक अलग नजरिये से सलाह देती हैं. 

10. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप 

ट्रंप के बेटे भले ही ये औपचारिक तौर पर रिपब्लिकन सरकार में शामिल न हों, लेकिन ट्रंप अपने बेटों की सलाह को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वो व्यापारिक हितों से लेकर राजनीतिक नियुक्तियों तक में पर्दे के पीछे से बड़ी भूमिका निभाते हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मोनालिसा का शॉकिंग बयान, कहा- पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?