रुको, रुको, रुको.... अमेरिका में एयरपोर्ट रनवे पर ही प्लेन और ट्रक की कैसे हो गई टक्कर?

US Plane Collision at New York La Guardia Airport: यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी किया है. यानी सभी प्लेन को ग्राउंड कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है.  एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से टकरा गया. यह जानकारी फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर लोगों को निकालने और उन्हें बचाने का अभियान शुरू हो गया है. एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी किया है. 

सवाल उठ रहा है कि आखिर न्यूयॉर्क के इस एयरपोर्ट पर हुआ क्या. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर एक विमान और एक वाहन से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिलने पर फायरफाइटर्स ने प्रतिक्रिया दी. विभाग के एक प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, "शहर के अग्निशमन विभाग ने रनवे पर एक विमान और वाहन से जुड़ी एक कथित घटना पर रिस्पॉन्स दिया है."

ऑनलाइन सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग और शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बार-बार विमान के पायलटों और जमीनी वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था.

टक्कर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिनमें एयरपोर्ट पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक क्लिप में दिख रहा है कि विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठ गया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि कम से कम पांच दमकलकर्मी (फायर फाइटर्स) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. आपातकालीन बचाव दल, जिनमें एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) की टीमें भी शामिल हैं, अभी भी घटनास्थल पर तैनात हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान, कई घायल- VIDEO

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump की नाकेबंदी से ईरान को झटका? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article