होर्मुज की 'आग' लाल सागर तक पहुंची, हूती विद्रोही जहाजों को बना सकते हैं मिसाइल-ड्रोन से निशाना, अमेरिका का अलर्ट

अमेरिकी मेरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन ने यमन के पास 'बाब अल-मंडेब' क्षेत्र में अगले 6 महीनों के लिए हाई-अलर्ट जारी किया है. एजेंसी का कहना है लाल सागर में हूती जहाजों को निशाना बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी में कमर्शियल जहाजों पर बड़े हमले कर सकते हैं
  • बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से गुजरने वाले अमेरिकी, ब्रिटिश और इजरायली जहाजों को हूतियों से सीधा और गंभीर खतरा है
  • हूती विद्रोही आधुनिक ड्रोन, मानवरहित अंडरवाटर व्हीकल और मिसाइलों का इस्तेमाल कर समुद्री हमले कर सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. वैश्विक स्तर पर तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. वैश्विक समुद्री व्यापार पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. इस बीच अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन के अधीन काम करने वाली संस्था Maritime Administration (MARAD) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए आगाह किया है कि यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी में कमर्शियल जहाजों पर बड़ा हमला कर सकते हैं.

बाब अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) पर हाई अलर्ट

अगले छह महीनों के लिए जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि बाब अल-मंदेब स्ट्रेट, जिसे सामरिक रूप से 'आंसुओं का द्वार' कहा जाता है, वहां से गुजरने वाले अमेरिकी, ब्रिटिश और इजरायली जहाजों को हूतियों से सीधा खतरा है. एडवाइजरी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के बाद से हूतियों ने किसी जहाज पर हमला नहीं किया है, लेकिन वे इस इलाके में अमेरिकी संपत्तियों और इजरायली सहयोगी जहाजों को निशाना बनाने की पूरी तैयारी में हैं.

कौन हैं हूती विद्रोही?

अमेरिका ने यह चेतावनी ऐसे समय पर जारी की है, जब यमन में ईरान-समर्थित हूती विद्रोही ईरान को बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण दिलाने के लिए अमेरिका और इजरायल से जंग करने की तैयारी कर रहे हैं. हूती एक सैन्य राजनीतिक और धार्मिक संगठन है, जो यमन के शिया मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय जैदीस के हित के लिए लड़ रहा है. हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल का हमला शुरू होने के बाद उनका पहला हमला था. हूतियों का कहना है कि उसने इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, क्योंकि इजरायल ने कहा था कि उसने यमन से लॉन्च किये गए एक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया था.

Houthis Threats in Bab el-Mandeb

क्या है हूतियों का 'वार प्लान'?

अमेरिकी प्रशासन ने आशंका जताई है कि हूती विद्रोही इन हमलों के लिए आधुनिक और घातक तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. हूती जहाजों पर ड्रोन और समुद्र सतह पर चलने वाले ड्रोन (UAV और USV) से हमला कर सकते हैं. इसके अलावा वे मानवरहित अंडरवाटर व्हीकल (UUV) यानी समुद्र के नीचे चलने वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हूती विद्रोही पारंपरिक रूप से छोटी नावों से गोलीबारी, विस्फोटक बोट अटैक और जहाजों को अवैध रूप से जब्त करने जैसे कदम उठाते आए हैं. वहीं अब वे बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Advertisement

क्यों जरूरी है बाब अल-मंदेब?

यह समुद्री मार्ग तेल और गैस की ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण चोकपॉइंट है. यह हॉर्न ऑफ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के बीच स्थित है, जो लाल सागर को अरब सागर से जोड़ता है. इसकी सबसे बड़ी खासियक इसकी कम चौड़ाई है, जो हूतियों को इसे कंट्रोल करने में मदद करती है. यह स्ट्रेट अपने सबसे संकीर्ण पॉइंट पर सिर्फ 18 मील चौड़ा है. यहां से गुजरने वाले टैंकरों के लिए यातायात केवल 2-मील चौड़े चैनलों तक ही सीमित रहता है, जिससे वे हूतियों के लिए आसान निशाना बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें: IFD के जरिये पिछला दरवाजा खोलना चाहता है चीन! ड्रैगन का गेमप्‍लान और Annex 4 पर भारत के वीटो की इनसाइड स्‍टोरी

Advertisement

हूतियों के हमलों का पुराना इतिहास

नवंबर 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच कमर्शियल जहाजों पर हूतियों द्वारा 100 से ज्यादा अलग-अलग हमले किए जा चुके हैं, जिनसे 60 से अधिक देश प्रभावित हुए. हूतियों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद हिंसक रहा है.

  • जुलाई 2025: दक्षिणी लाल सागर में दो जहाज डुबोए, 4 नाविकों की मौत.
  • अगस्त 2025: सऊदी अरब के तट के पास इजरायली सहयोगी जहाज पर हमला.
  • सितंबर 2025: डच मालवाहक जहाज पर मिसाइल अटैक, 1 नाविक की मौत.

यह भी पढ़ें: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब पर ईरान की धमकी, समझिए कैसे दुनियाभर में बढ़ सकता है तेल-गैस सप्‍लाई का संकट 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: Tehran में जबरदस्त बमबारी! ईरानी ठिकानों पर इजराइल-अमेरिका के हमले | War