अमेरिका की दो टूक- ईरान से सीजफायर बढ़ाने का कोई अनुरोध नहीं किया, इस्लामाबाद में होगी दूसरे दौर की वार्ता

US Iran War Updates: ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है- अमेरिकी सेना का दावा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War Updates: व्हाइट हाउस ने सीजफायर बढ़ाने की खबरें खारिज कीं

US Iran War Updates: अमेरिका ने साफ-साफ शब्दों में अभी के लिए सीजफायर को 2 हफ्ते से अधिक बढ़ाने के लिए अनुरोध करने की खबरों को खारिज कर दिया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने औपचारिक रूप से सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया है. यह बात सच नहीं है. ईरान से जुड़े समुद्री प्रतिबंध ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगा. खासकर अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में.

ईरान की नाकेबंदी पर सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, "इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है... इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं."

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, ''सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर (युद्धविराम) को बढ़ाने का अनुरोध किया है. यह बात सच नहीं है.'' उन्‍होंने कहा, "हमें किसी समझौते की संभावनाओं को लेकर अच्छा महसूस हो रहा है... और जाहिर है, राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप की मांगों को पूरा करना ईरान के ही सबसे अच्छे हित में है."

इस्लामाबाद में ही हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता

लेविट ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में फिर से होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन चर्चाओं में "अकेला मध्यस्थ" है. कई आउटलेट्स ने आज रिपोर्ट दी है कि दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत बातचीत अगले सप्ताह फिर से शुरू हो सकती है. इस बीच, पाकिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल ईरानी शासन के साथ आगे की चर्चा के लिए तेहरान पहुंचा है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले कहा था कि युद्ध खत्म होने के "बहुत करीब" है, जबकि तेहरान ने कहा कि अभी भी पाकिस्तान के माध्यम से ही अमेरिका से बातचीत की जा रही है.

होर्मुज की नाकेबंदी जारी

अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है. अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं.''

Advertisement

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है. इसके अलावा, 9 जहाजों ने अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं.

यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीड‍ियो आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट में जारी करते हुए ल‍िखा, ''हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान की धमकी या अपनों का विरोध... 5 कारण, जिन्होंने ट्रंप को होर्मुज खोलने पर कर दिया मजबूर

Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Kachehri | Iran ने छेड़ दी 'Meme War'! Trump को Toy Story बना दिया | Iran US War
Topics mentioned in this article