ईरान में हजारों सैनिक उतारकर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा अमेरिका? जंग के 3 हफ्ते बाद ट्रंप बना रहे नया एक्शन प्लान

US Iran War: यदि अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिकों का इस्तेमाल करता है, चाहे सीमित मिशन के लिए ही क्यों न हो, तो यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक जोखिम बन सकता है. समझिए इसकी वजह.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में जंग छेड़कर क्या मिला?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने का ऑर्डर दिया था, तब उनके दिमाग में जो 'आगे क्या होगा' वाली तस्वीर बनी होगी, वो आज की जमीनी सच्चाई से मेल नहीं खाती होगी. ट्रंप ने ईरान को जितने हल्के में लिया था, वो उससे कहीं मजबूत खिलाड़ी साबित हुआ है. जंग शुरू हुए तीन हफ्ते होने वाली है लेकिन ईरान ने बैकफुट से ही सही, अमेरिका-इजरायल के हर हमले का जवाब दिया है, उन्हें और खाड़ी में मौजूद उनके सहयोगी देशों को बड़े डेंट दिए हैं. अब आलम यह है कि जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य अभियान को मजबूत करने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों को भेजने पर विचार कर रही है.

रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी और इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने यह जानकारी दी है. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपने अभियान के अगले कदमों की तैयारी कर रही है. इन सैनिकों की तैनाती से डोनाल्ड ट्रंप को और विकल्प मिल सकते हैं, क्योंकि वह अभी यह सोच रहे हैं कि अमेरिका के सैन्य अभियान को और बढ़ाया जाए या नहीं. 

ट्रंप चाहते क्या हैं?

रिपोर्ट में लिखा है कि सूत्रों के अनुसार ट्रंप के सामने मौजूद इन विकल्पों में हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना भी शामिल है. यह काम मुख्य रूप से हवाई सेना और नौसेना के जरिए किया जाएगा. लेकिन इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सैनिकों को ईरान के तट (समुद्र किनारे) पर भी तैनात करना पड़ सकता है. चार सुत्रों ने यह बात रॉयटर्स से कही, जिनमें दो अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने यह भी चर्चा की है कि ईरान के खार्ग द्वीप पर जमीनी सेना भेजी जाए या नहीं. बता दें कि यह द्वीप ईरान के लगभग 90% तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है. इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों और तीन अमेरिकी अधिकारियों ने यह बताया. एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा सैन्य अभियान बहुत जोखिम भरा होगा, क्योंकि ईरान इस द्वीप तक मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर सकता है.

बता दें कि अमेरिका ने 13 मार्च को इस द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे और डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल ढांचे पर भी हमला करने की धमकी दी थी. हालांकि सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान की अर्थव्यवस्था में इस द्वीप की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इसे नष्ट करने की बजाय उस पर नियंत्रण करना बेहतर विकल्प माना जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को भाव क्यों नहीं दे रहे हैं यूरोपीय देश, क्या ग्रीनलैंड बना रेड सिग्नल की वजह

ट्रंप के सामने बड़ा रिस्क

यदि अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिकों का इस्तेमाल करता है, चाहे सीमित मिशन के लिए ही क्यों न हो, तो यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक जोखिम बन सकता है. इसका कारण यह है कि अमेरिकी जनता में ईरान के खिलाफ इस अभियान के लिए समर्थन कम है, और डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में कहा था कि वह अमेरिका को मध्य पूर्व के नए युद्धों में नहीं फंसाएंगे. वैसे भी अमेरिका का राष्ट्रीय ऋण (नेशनल लोन) बुधवार को रिकॉर्ड 39 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जो एक मील का पत्थर है. 

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के अधिकारियों ने यह संभावना भी चर्चा की है कि अमेरिकी सेना को ईरान के उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित करने के लिए भेजा जाए. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया.

यह भी पढ़ें: ईद के पहले खाड़ी देशों में आएगी कयामत? ईरान के तेल-गैस भंडार पर हमले से शुरू तबाही का चेन रिएक्शन

Featured Video Of The Day
Ali Larijani Assassinated By Israel: बेटी से मिलना Iran Security Chief को कैसे भारी पड़ा? | Iran War
Topics mentioned in this article