जंग अभी खत्म नहीं हुई! ब्रिटेन के राजा के सामने शेखी बघारते डोनाल्ड ट्रंप को ईरानी सेना का सीधा जवाब

US Iran War Update: ईरान की सेना ने कहा है कि उसने अपने सभी टारगेट और हथियारों की तैयारी को अपडेट कर लिया है, यानी वे हर वक्त तैयार हैं. ईरान की दो अलग-अलग सेनाओं ने होर्मुज को बांटकर घेर रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरानी सेना का जवाब
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान की सेना ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद सैन्य स्थिति सक्रिय बनी हुई है और वे पूरी तरह तैयार हैं
  • ईरानी सेना के अनुसार दुश्मन (अमेरिका) ने कई बार धमकी दी लेकिन जमीन पर हमला करने की हिम्मत नहीं दिखाई है
  • वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा के सामने कहा कि ईरान सैन्य रूप से पराजित हो चुका है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War Update: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उधर अमेरिका में ब्रिटेन के राजा के सामने दावा कर रहे हैं कि ईरान सैन्य तौर पर यह जंग हार चुका है. लेकिन इसी बीच ईरान का करारा जवाब भी आ गया है.  ईरान की सेना का कहना है कि अमेरिका के साथ सीजफायर (युद्धविराम) होने के बावजूद लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. सेना ने यह भी दावा किया कि उसने दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक- होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी पकड़ बना रखी है.

ईरान के सरकारी चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के अनुसार, सेना के प्रवक्ता अमीर अकरमीनिया ने कहा कि सैन्य नजरिए से स्थिति अभी भी सक्रिय है. उन्होंने कहा कि सेना ने अपने सभी टारगेट और हथियारों की तैयारी को अपडेट कर लिया है, यानी वे हर वक्त तैयार हैं. उन्होंने बताया कि होर्मुज को ईरान की दो बड़ी सैन्य ताकतें मिलकर संभाल रही हैं. इसका पश्चिमी हिस्सा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पास है, जबकि पूर्वी हिस्सा नियमित सेना देख रही है. यह रास्ता दुनिया में तेल ले जाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अकरमीनिया ने दावा किया कि दुश्मन ने कई बार धमकी दी, लेकिन जमीन पर हमला करने की हिम्मत नहीं की. उन्होंने कहा कि इसका कारण ईरान की मजबूत तैयारी और सेना के बीच तालमेल है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने पहले से ही खतरे को समझ लिया था और अपनी सेना को देशभर में तैनात कर दिया था. उनके मुताबिक, सभी यूनिट पूरी तरह तैयार थीं और किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार खड़ी थीं.

यह भी पढ़ें: 3 देश, 3 एजेंडे और बड़ी जियो पॉलिटिक्स... ईरानी विदेश मंत्री की 48 घंटे की कूटनीतिक मैराथन की Inside Story

उधर ट्रंप ने कहा- ईरान सैन्य रूप से हार चुका है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्टेट डिनर में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और अन्य मेहमानों के सामने कहा कि ईरान को "सैन्य रूप से पराजित" किया गया है. ब्रिटेन के राजा-रानी की इस शाही यात्रा के दौरान ईरान जंग पर पहली बार ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस डिनर में कहा, "हमने उस खास प्रतिद्वंद्वी को सैन्य रूप से हरा दिया है." उन्होंने आगे कहा, "चार्ल्स मुझसे कहीं अधिक सहमत हैं- हम उस प्रतिद्वंद्वी को कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे."

Advertisement

दोनों तरफ से बयान ऐसे समय में आए हैं जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में एक नाज़ुक युद्धविराम लागू है. यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था और 7 अप्रैल को दोनों तरफ से युद्ध रोकने की घोषणा की गई थी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर जिंदा हैं... ईरान में वायरल पोस्टर की सच्चाई आई सामने, NDTV की Exclusive Report

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: दक्षिण बंगाल में फिर चलेगा 'दीदी' का सिक्का ? आंकड़ों ने खोल दिए खेल के सारे पत्ते
Topics mentioned in this article