2 दिन में पूरी तरह खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग? दुनिया के लिए 5 'शुभ संकेत' आए

US Iran War Updates: जितना अहम अमेरिका और ईरान की जंग को पूरी तरह खत्म करना है, उतना ही अहम इजरायल और लेबनान के संघर्ष को भी रोकना है. दोनों मार्चे पर अच्छे संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
US Iran War: क्या 2 दिन में पूरी तरह खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग?
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच शांति की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संकेत दिए
  • इजरायल की कैबिनेट ने लेबनान में संभावित युद्धविराम पर चर्चा की है, जिसमें जल्द ही सीजफायर की घोषणा हो सकती है
  • अमेरिका- ईरान के अधिकारी पाकिस्तान में पुनः बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं, युद्ध के खात्मे की उम्मीद बढ़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War Updates: यह उम्मीद बढ़ गई कि मिडिल ईस्ट का युद्ध अब खत्म होने के बेहद करीब है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इजरायल और लेबनान के बीच शांति की उम्मीद जगाई है. वहीं इस समय पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी टोली ईरान पहुंची हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार भी ऐसे समझौते की उम्मीद जता रही है, जिससे जरूरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल सके. चलिए आपको 4 ऐसे पॉजिटिव संकेत बताते हैं जो दिखा रहे हैं कि जल्द मिडिल ईस्ट में शांति हो सकती है.

शुभ संकेत नंबर-1

जितना अहम अमेरिका और ईरान की जंग को पूरी तरह खत्म करना है, उतना ही अहम इजरायल और लेबनान के संघर्ष को भी रोकना है. लेबनान में इजरायली हमलों से ईरान से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है. इजरायल का कहना है कि वह हिज्बुल्लाह को निशाना बना रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "इजरायल और लेबनान के बीच थोड़ी सांस लेने की जगह पाने की कोशिश की जा रही है. दोनों नेताओं को बात करते हुए काफी समय हो गया है, जैसे 34 साल हो गए हों. यह कल होगा. नाइस!"

शुभ संकेत नंबर-2

इजरायल की कैबिनेट ने बुधवार को पड़ोसी देश लेबनान में संभावित सीजफायर (युद्धविराम) पर चर्चा की. एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने यह बताया है. यह बैठक ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के साथ छह हफ्ते से ज्यादा चल रहे युद्ध के बीच हुई. लेबनान के अधिकारियों के अनुसार, सीजफायर का ऐलान जल्द हो सकता है, फाइनेंशियल टाइम्स ने यह रिपोर्ट दी. लेबनान में लड़ाई खत्म करना पहले की शांति वार्ताओं में एक बड़ा अटका हुआ मुद्दा था. इसके साथ ही तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को कैसे संभालना है, यह भी एक बड़ा मुद्दा था.

शुभ संकेत नंबर-3

अमेरिका और ईरान के अधिकारी फिर से पाकिस्तान में बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं, जो आने वाले वीकेंड में हो सकती है. पिछली बातचीत रविवार को बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी. पाकिस्तान के सेना प्रमुख और इस बातचीत के मुख्य मध्यस्थ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बुधवार को तेहरान पहुंचे, ताकि युद्ध फिर से शुरू न हो. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें समझौते की अच्छी उम्मीद है.” उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही बातचीत को “फायदेमंद और जारी” बताया. उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि अमेरिका ने 8 अप्रैल को तय हुए दो हफ्ते के सीजफायर को बढ़ाने की औपचारिक मांग की है. लेविट ने कहा कि आमने-सामने की अगली बातचीत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह फिर से पाकिस्तान में ही होगी.

Advertisement

शुभ संकेत नंबर-4

पाकिस्तान की सेना ने पुष्टि की कि आसिम मुनीर तेहरान पहुंच चुके हैं. एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि मुनीर, जिन्होंने पिछली बातचीत में मध्यस्थता की थी, दोनों पक्षों के बीच “अंतर कम करने” की कोशिश करेंगे. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स (सोशल मीडिया) पर मुनीर का स्वागत किया और कहा कि तेहरान क्षेत्र में “शांति और स्थिरता बढ़ाने” के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले वीकेंड की बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई थी

शुभ संकेत नंबर- 5
.
शेयर मार्केट भी पॉजिटिक संकेत देता दिख रहा है. हाल के दिनों में शेयर बाजारों में तेजी आई है, क्योंकि लोगों को उम्मीद है कि लड़ाई जल्द खत्म होगी. बुधवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, और कच्चे तेल की कीमतें भी स्थिर रहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! ओमान की तरफ से जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, लेकिन एक शर्त है

Featured Video Of The Day
US Iran War | Strait Of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, ईरान की ट्रंप को बड़ी धमकी | Iran US Ceasefire
Topics mentioned in this article