अमेरिका में अकेले पड़ गए ट्रंप! सर्वे में दो-तिहाई जनता ने कहा- किसी कीमत पर तुरंत ईरान जंग से निकलो

US Iran War and Donald Trump Politics: सर्वे में 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों को सही नहीं मानते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति के लिए भारी पड़ रही अमेरिका-ईरान जंग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी सर्वे में दो-तिहाई लोगों ने ईरान युद्ध में अमेरिका की भागीदारी जल्दी खत्म करने की मांग की है
  • ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों में भी युद्ध को जल्दी खत्म करने को लेकर मतभेद देखे गए हैं
  • 60 प्रतिशत अमेरिकी ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमलों का समर्थन नहीं करते जबकि 35 प्रतिशत ने समर्थन जताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War and Donald Trump Politics: ईरान के खिलाफ जंग जीतकर अमेरिका की राजनीति और इसके इतिहास में नाम दर्ज कराने का सपना देखने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह फैसला बैकफायर करता दिख रहा है. भले ट्रंप दुनिया के सामने दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार और सेना ने अपने लक्ष्य पूरे कर लिए हैं लेकिन ईरान के इस्लामिक गणतंत्र का पूरा तानाबाना अभी भी खड़ा है. ऐसे में ट्रंप के लिए घर के अंदर से भी एक बुरी खबर आई है. एक सर्वे के अनुसार लगभग दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि अमेरिका को ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अपनी भागीदारी जल्दी खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए, भले डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जो लक्ष्य तय किए थे वे पूरे न हुए हों.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और सर्वे कंपनी Ipsos के एक सर्वे में यह बात सामने आई. यह सर्वे शुक्रवार से रविवार के बीच किया गया था.

सर्वे में क्या पता चला है?

सर्वे में शामिल लोगों में से 66 प्रतिशत ने कहा कि अमेरिका को इस युद्ध में अपनी भागीदारी जल्दी खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए. वहीं 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अमेरिका को अपने सभी लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, चाहे इसके लिए युद्ध लंबे समय तक क्यों न चले. करीब 6 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया.

रॉयटर्स की इस रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों में भी राय बंटी हुई दिखी. उनमें से 40 प्रतिशत ने कहा कि अगर अमेरिका के लक्ष्य पूरे न भी हों तो भी युद्ध को जल्दी खत्म कर देना चाहिए. वहीं 57 प्रतिशत ने कहा कि अमेरिका को लंबे समय तक युद्ध में शामिल रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ईरान में जंग को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू में बढ़ी तकरार? दोनों के अलग सपने, दोनों बना रहे अलग प्लान

Advertisement

क्यों परेशान है अमेरिका के लोग

सर्वे में कुल 1,021 लोगों से सवाल किए गए. इनमें से 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों को सही नहीं मानते. वहीं 35 प्रतिशत लोगों ने इन हमलों का समर्थन किया. अमेरिका में इस युद्ध का एक बड़ा असर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के रूप में दिखाई दे रहा है. सोमवार को पेट्रोल की कीमत तीन साल से ज्यादा समय में पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर चली गई.

सर्वे में शामिल तीन में से दो लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले एक साल में पेट्रोल की कीमतें और बढ़ेंगी. इनमें 40 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थक भी शामिल हैं.

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में मतदाताओं का सामना करना होगा. इन चुनावों से तय होगा कि पार्टी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और सीनेट- में अपनी छोटी बढ़त बनाए रख पाती है या नहीं. आमतौर पर मध्यावधि चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति की पार्टी को संसद में सीटों का नुकसान उठाना पड़ता है. सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा लोगों का मानना है कि यह युद्ध उनकी व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति पर ज्यादातर नकारात्मक असर डालेगा. इनमें सर्वे में शामिल 39 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थक भी थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कुछ घंटे में साफ हो जाएगी जंग की तस्वीर! अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे ट्रंप, उनके सामने हैं 3 विकल्प

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: SIR पर सियासी संग्राम! Mamata Banerjee और Owaisi के आरोपों में कितना दम?
Topics mentioned in this article