अमेरिका से 'महायुद्ध' के पहले खामेनेई को झटका, रात के अंधेरे में गिरा ईरान का लड़ाकू विमान, पायलट की मौत

US- Iran Military Tension: वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि ईरान को लेकर अगले 10 दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है. उन्होंने ईरान को चेताया कि उसे समझौता करना ही होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran Military Tension: ईरान और अमेरिका में सैन्य तनाव जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अगले दस दिनों में बड़ा फैसला लेने की चेतावनी दी है
  • ईरान ने सैन्य तनाव के बीच मिलिट्री ट्रेनिंग शुरू की, जिसमें एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • दुर्घटना पश्चिमी हमीदान प्रांत में हुई, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई है, सरकारी ब्रॉडकास्टर ने जानकारी दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका से जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान को एक झटका लगा है. एक तरफ तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु समझौते के लिए दबाव बनाते हुए कहा है कि वो अगले 10 दिनों में बड़ा फैसला लेने वाले हैं. वहीं अब दूसरी तरफ ईरान ने भी मिलिट्री ट्रेनिंग शुरू कर दी है. ट्रेनिंग के दौरान ही उसका एक फाइटर जेट क्रैश कर गया है और उसकी वजह से उसमें तैनात 2 में से 1 पायलट की मौत हो गई है.

न्यूज एजेंसी एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सरकार ब्रॉडकास्टर  इरिब ने इसकी जानकारी दी है. इरिब ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि ईरान के पश्चिमी हमीदान प्रांत में देर रात ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कहा गया कि, "दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है."

ईरान और अमेरिका में सैन्य तनाव चरम पर

अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को थोड़ी भी ढील नहीं दे रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि या तो ईरान से कोई समझौता होगा, या फिर उनके लिए हालात खराब होंगे. और इसके लिए उन्होंने ईरान को केवल 10 से 15 दिन का वक्त दिया है.

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में वही धमकी दोहराई. उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि ईरान हमारे साथ उस रास्ते पर चले जिसे हम पूरा करना चाहते हैं. अगर वे हमारे साथ आते हैं तो अच्छा होगा. अगर नहीं आते, तो भी होगा. लेकिन रास्ता बिल्कुल अलग होगा.”

Advertisement
उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान में बैठी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की सरकार क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना जारी नहीं रख सकती. उन्होंने कहा, “वे पूरे इलाके की स्थिरता को खतरे में नहीं डाल सकते. उन्हें समझौता करना ही होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बुरा होगा.”

ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिका का रुख और सख्त हो सकता है. उन्होंने कहा, “हो सकता है हमें एक कदम आगे जाना पड़े, या शायद नहीं. शायद समझौता हो जाए. अगले लगभग 10 दिनों में आपको पता चल जाएगा.” अमेरिका ने खाड़ी में हवाई और नौसैनिक बल तैनात किए हैं. फाइटर जेट्स ले जाने में सक्षम एक जंगी जहाज पहले से वहां है और दूसरा बस पहुंचने वाला है. यह तैनाती 2003 में अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद से सबसे बड़ी मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान को सीधी चुनौती, 10 दिन में कुछ 'बड़ा' होगा, दिए संकेत

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News
Topics mentioned in this article