ईरान-अमेरिका शांतिवार्ता पर आखिरी घंटों में सस्पेंस, पाकिस्तान आरती की थाली लेकर खड़ा- तेहरान नहीं मान रहा

US- Iran 2nd Round of Talks in Islamabad: पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में वॉशिंगटन और तेहरान दोनों से बातचीत तेज कर दी है, ताकि मंगलवार को तय योजना के अनुसार वार्ता फिर शुरू की जा सके. लेकिन अमेरिका के हमले ने वार्ता को संकट में डाल दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
US- Iran 2nd Round of Talks in Islamabad: ईरान-अमेरिका शांतिवार्ता पर आखिरी घंटों में सस्पेंस बरकरार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता सोमवार को इस्लामाबाद में तय है लेकिन इसपर सस्पेंस बना हुआ है
  • अमेरिका ने ईरानी मालवाहक जहाज पर हमला कर कब्जा किया जिसपर ईरान बिफर पड़ा है
  • ईरान ने वार्ता में शामिल होने की फिलहाल कोई योजना नहीं बताई जबकि अमेरिका ने इसका ऐलान कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US- Iran 2nd Round of Talks in Islamabad: अमेरिका और ईरान के बीच आज यानी सोमवार को दूसरे दौर की शांतिवार्ता शुरू होगी या नहीं? इस सवाल के जवाब का इंतजार मिडिल ईस्ट ही नहीं पूरी दुनिया को है. वजह है कि 48 घंटों के अंदर दोनों देशों के बीच सहमत दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने वाला है. हालांकि सीजफायर के दौरान ही अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला करके और उसे कब्जे में लेकर शांतिवार्ता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है. ट्रंप ने कह दिया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडर इस्लामाबाद वार्ता में शामिल होगा जबकि ईरान ने साफ कह दिया है कि अभी वार्ता में शामिल होने का उसका कोई प्लान नहीं है. इस बीच पाकिस्तान इस हाईप्रोफाइल वार्ता के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहा है.

शांतिवार्ता पर सस्पेंस

होर्मुज के आसपास फिर से बढ़ते तनाव ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि यह बैठक होगी भी या नहीं. रविवार को अमेरिका ने एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हमला किया और उसे अपने कब्जे में ले लिया. अमेरिका का कहना था कि वह जहाज ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था. अब ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने करारा जवाब देने की कसम खाई है. जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से कहा कि ईरानी जहाजों और बंदरगाहों को लेकर अमेरिकी धमकियां “स्पष्ट संकेत” हैं कि वॉशिंगटन ईमानदारी से बातचीत नहीं कर रहा है.

तनाव बढ़ने और सीजफायर टूटने की स्थिति में, पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में वॉशिंगटन और तेहरान दोनों से बातचीत तेज कर दी है, ताकि मंगलवार को तय योजना के अनुसार वार्ता फिर शुरू की जा सके. एपी की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने दी. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बातचीत करने वाले सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी जाएंगे, लेकिन अब यह साफ नहीं है कि यह योजना बदलेगी या नहीं.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने सोमवार को तेहरान में पत्रकारों से कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया. उन्होंने कहा, “अगले दौर की बातचीत के लिए हमारी कोई योजना नहीं है और इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.”

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकी ईरान को दोषी ठहराने का खेल खेल रहे हैं. हम पिछली वार्ता के दौरान हम पर हुए अमेरिकी हमलों को नहीं भूल सकते. प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका पिछले अनुभवों से सबक नहीं सीख रहा है और इसके कभी भी अच्छे नतीजे नहीं आएंगे.

Advertisement

तैयारी में लगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को अमेरिका के राजदूत नताली बेकर से मुलाकात की और इस्लामाबाद वार्ता दूसरे दौर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. पाकिस्तान गृह मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नकवी राजदूत से मिलने के लिए इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में अमेरिकी दूतावास पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति और पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा की.

आंतरिक मंत्री ने बेकर को इस्लामाबाद वार्ता के दूसरे दौर के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी विशेष मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि वह "दूसरे दौर की वार्ता की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं".

Advertisement

यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में हेलीकॉप्टर से उतरे US मरीन- VIDEO में देखिए अमेरिकी सेना ने कैसे ईरानी जहाज पर कब्जा किया

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इस्लामाबाद वार्ता पर जब एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! Iran US War Updates
Topics mentioned in this article