ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटाने पर सहमत हुआ अमेरिका, ईरानी मीडिया का दावा

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने सुझाव दिया है कि जब तक दोनों देश किसी अंतिम समझौते या समझ पर नहीं पहुंच जाते, तब तक के लिए ओफैक के प्रतिबंधों को निलंबित रखा जाएगा, इससे ईरान को अपना तेल बेचने में आसानी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क के तहत ये फैसला लिया गया है.
AFP

अमेरिका ने ईरान के तेल सेक्टर पर लगे बैन को कुछ समय के लिए हटाने पर सहमति दे दी है. वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत के नए ड्राफ़्ट फ्रेमवर्क के तहत ये फैसला लिया गया है. ये जानकारी ईरान की सरकारी न्यूज तस्नीम न्यूज ने सूत्र के हवाले से दी है.

सूत्र के मुताबिक, अमेरिका ने इस बार जो नया टेक्स्ट यानी प्रस्ताव तैयार किया है, वह उसके पिछले सभी प्रस्तावों से पूरी तरह अलग है. इसमें अमेरिका वार्ता की अवधि के दौरान ही ईरान के तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के लिए राजी हो गया है.

OFAC प्रतिबंधों को निलंबित करने का प्रस्ताव

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों को हटाने का सीधा मतलब उन्हें अस्थायी रूप से स्थगित या निलंबित करना है. इसका उद्देश्य बातचीत के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करना है ताकि दोनों देश किसी अंतिम समझौते पर पहुंच सकें.

इस बीच, अमेरिका ने एक और अहम प्रस्ताव सामने रखा है. अमेरिकी प्रशासन ने सुझाव दिया है कि जब तक दोनों देश किसी अंतिम समझौते या समझ पर नहीं पहुंच जाते, तब तक के लिए ओफैक (OFAC - Office of Foreign Assets Control) के प्रतिबंधों को निलंबित रखा जाए.

Advertisement

ओफैक अमेरिकी वित्त विभाग की वह इकाई है जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को लागू करने का काम करती है. अगर इसके प्रतिबंधों में ढील मिलती है, तो ईरान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करना काफी आसान हो जाएगा, खासकर तेल के बाजार में उसे बड़ी राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: ईरान में सब सीख रहे AK-47 चलाना! चौराहों पर महिलाओं-बच्चों को मिल रही ट्रेनिंग, TV पर एंकर भी चला रहा हथियार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Bulldozer Action | West Bengal में चला बुलडोजर तो किसे हुई तकलीफ? बीच डिबेट तीखी बहस!
Topics mentioned in this article