यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को पार्टी में बुलाने वाले डॉ. ओज को ट्रंप ने कैसे सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले कुछ हफ्तों में एपस्टीन से संबंधित लाखों फाइलें जारी की हैं. इन फाइलों से जेफरी के विशाल नेटवर्क का खुलासा हुआ है. राजनीति, फाइनेंस, बिजनेस और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ एपस्टीन के संबंधों की नई जानकारी उजागर हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
एपस्टीन फाइल्स से नया धमाका.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेज़ों के अनुसार डॉ. ओज़ ने 2016 में जेफरी एपस्टीन को पार्टी का न्योता भेजा था
  • डॉ. ओज ट्रंप प्रशासन में मेडिकेयर सेवाओं के प्रमुख हैं, एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सवाल खड़े करता है
  • एपस्टीन के यौन अपराध में दोषी होने के बाद भी डॉ. ओज़ ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:

पिछले लगभग एक दशक से, एपस्टीन फाइल का इस्तेमाल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन द्वारा एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता रहा है. इस बीच, ऑनलाइन अटकलों का दौर है और दुनियाभर में इस बात को लेकर अटकलें हैं कि इन फाइल में क्या है और इनमें किसका नाम है या किसका नहीं. ट्रंप के एक करीबी का भी जेफरी से कनेक्शन सामने आया है, जो की सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें- एपस्टीन फाइल्स से यूरोप में हड़कंप: ब्रिटेन के पूर्व मंत्री और कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम आए सामने

वेलेंटाइन डे पार्टी के लिए जेफरी एपस्टीन को भेजा था न्योता

एपस्टीन फाइल्स से अब नया धमाका हुआ है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पता चला है कि ट्रंप के करीबी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओज़ ने वेलेंटाइन डे पार्टी के लिए जेफरी एपस्टीन को बुलाया था. ये खुलासा अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से हुआ है. इसके मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में मेडिकेयर और मेडिकेड सेवाओं के प्रशासक डॉ. मेहमत ओज ने 2016 में वैलेंटाइन डे पार्टी के लिए यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को ईमेल के जरिए न्योता भेजा था. 

सवाल उठना तो लाजमी हैं, डॉ. ओज वर्तमान में ट्रंप प्रशासन में 'सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज' के चीफ हैं. ट्रंप के नाम का जिक्र भी एपस्टीन फाइल्स में है ऐसे में उनके करीबी डॉक्टर का कनेक्शन एपस्टीन से उनके वर्तमान पद की गरिमा और सुरक्षा जांच पर सवाल खड़े कर रहा है. 65 साल के डॉ. ओज़ एक कार्डियोथोरेसिक सर्जन और टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं. वह एक दशक से ज्यादा समय तक "द डॉ. ओज़ शो" की मेजबानी कर चुके हैं, जहां ने मेडिकल सलाह देते थे.

कितना स्ट्रॉन्ग था जेफरी एपस्टीन का नेटवर्क?

बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले कुछ हफ्तों में एपस्टीन से संबंधित लाखों फाइलें जारी की हैं. इन फाइलों से जेफरी के विशाल नेटवर्क का खुलासा हुआ है. राजनीति, फाइनेंस, बिजनेस और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ एपस्टीन के संबंधों की नई जानकारी उजागर हुई है. 

मशहूर सेलिब्रिटी फिजीशियन रह चुके ओज़ ने एपस्टीन को पार्टी में शामिल होने का न्योता भेजा था. वो भी उस पर यौन अपराध के पहले आरोप जुलाई 2006 में सार्वजनिक होने के करीब एक दशक बाद. बता दें कि एपस्टीन ने साल 2019 में यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे का इंतजार करते हुए आत्महत्या कर ली थी.

Advertisement

डॉ. ओज ने एपस्टीन को क्यों भेजा था ईमेल?

ओज़ और उनकी पत्नी ने 1 फरवरी, 2016 को एपस्टीन को  वैलेंटाइन डे पार्टी के लिए ई मेल भेजा था. हालांकि एपस्टीन कांड के मामले में ओज पर कोई भी आरोप नहीं लगा है. स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि ओज़ का नाम फाइल्स में कई बार और भी मिला है. 1 जनवरी, 2016 को उनके नाम के ही एक अकाउंट से एपस्टीन को ईमेल भेजा गया था, हालांकि ईमेल में क्या था, ये सामने नहीं आया है. 

एपस्टीन फाइल्स में रसूखदारों के नाम

बता दें कि एपस्टीन फाइल्स से जैसे-जैसे रसूखदारों के नाम सामने आ रहे हैं, दुनियाभर में हंगामा मचने लगा है. एपस्टीन से संबंधित 30 लाख से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज सामने आने के बाद नेताओं से लेकर राजनयिकों, अधिकारियों और शाही परिवार के सदस्यों तक की प्रतिष्ठा ताक-तार हो गई है. जांच के दौरान कई लोग अपनी नौकरियां तक खो चुके हैं. दस्तावेजों से पता चला है कि इन सभी के संबंध एपस्टीन से थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bangladesh Election Result | बांग्लादेश में तारिक की सरकार, हिन्दुओं को मिलेगा इंसाफ?