'ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी को...,' ट्रंप ने फिर तेहरान को दी धमकी

अमेरिकी पक्ष ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए तैयार करना चाहता है, लेकिन लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के बीच रुक-रुक कर चल रहा संघर्ष, अमेरिका की उन कोशिशों को पटरी से उतारने का खतरा पैदा कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रंप एक बार फिर ईरान पर सख्त रुख अपना रहे हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस वार्ता में शामिल हैं और पाकिस्तान के पीएम व सेना प्रमुख भी वहां मौजूद हैं
  • ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर उसने अपने प्रॉक्सी हिज्बुल्लाह को नहीं रोका तो अमेरिका फिर हमला करेगा
  • ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा कर रहा है लेकिन एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने में आनाकानी कर रहा है

स्विटजरलैंड में एक तरफ अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर महत्वपूर्ण वार्ता कर रहे हैं और दूसरी तरफ ट्रंप ने ईरान को धमकी दे दी है. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरान ने अपने प्रॉक्सी को नहीं रोका तो अमेरिका फिर हमला कर देगा. आपको बता दें कि कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में स्विटजरलैंड में अमेरिका और ईरान वार्ता कर रहे हैं.इस वार्ता का महत्व इससे समझा जा सकता है कि अमेरिका की तरफ से खुद जेडी वेंस पहुंचे हैं. वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर भी पहुंचे हैं.

ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी

मगर ट्रंप तो ट्रंप हैं. वार्ता शुरू होते ही ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी (हिज्बुल्लाह) को गड़बड़ी फैलाने से तुरंत रोकना होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था, बल्कि उससे भी ज्यादा जोरदार!!!'

क्यों कर रहा अमेरिका ऐसा

ऐसा लगता है कि ट्रंप कि इजरायल से बात हुई है और अब वो हिज्बुल्लाह को लेकर ज्यादा सख्त दिखाई दे रहे हैं. ट्रंप के इस बयान का मकसद ईरान पर और दबाव बढ़ाना है कि अगर उसने इस वार्ता में सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो इजरायल तो लेबनान में बमबारी कर ही रहा है, अमेरिका भी ईरान में बमबारी करने से पीछे नहीं हटेगा.

वार्ता से पहले कैसा रहा माहौल

ईरान से बातचीत शुरू होने से पहले पत्रकारों के सामने वेंस की संक्षिप्त उपस्थिति के दौरान ईरानी अधिकारी नजर आने से बचते दिखे. वेंस के मीडिया को बयान देने और पत्रकारों के कुछ सवालों का जवाब देने के तुरंत बाद, ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने घोषणा की कि चार-पक्षीय बातचीत शुरू हो गई है. वेंस भी इजरायल पर कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आए.

Advertisement

दोनों पक्ष क्या करने की कोशिश में

अमेरिकी पक्ष ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए तैयार करना चाहता है, लेकिन लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के बीच रुक-रुक कर चल रहा संघर्ष, अमेरिका की उन कोशिशों को पटरी से उतारने का खतरा पैदा कर रहा है, जिनके तहत वह तेहरान से परमाणु कार्यक्रम पर रियायतें हासिल करना चाहता है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना चाहता है. इससे भी बड़ी दिक्कत ये है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा लिखकर देने को तैयार है, लेकिन एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने में आना-कानी कर रहा है. जाहिर है दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्रेशर बनाए हुए हैं. ये भी हो सकता है कि अमेरिका की रजामंदी से ही इजरायल लेबनान पर बमबारी कर रहा हो, ताकी ईरान पर प्रेशर बनाए रखा जा सके.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में हटा पीरिएड टैक्स, भारत से यूरोप तक महिलाओं को इस बेसिक जरूरत के लिए लड़नी पड़ी लड़ाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ram Mandir चढ़ावा चोरी केस में SIT को मिले पुख्ता सबूत!; कुछ CCTV फुटेज डिलीट किए जाने का शक
Topics mentioned in this article
Trump
Trump New Warning
Iran Us Talks
Iran Us Talks Today
Iran Us Talks Updates