खंडहर बने गाजा को शहर बनाएंगे ट्रंप के दामाद, बोर्ड ऑफ पीस में भारतीय अमेरिकी भी शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा संघर्ष के बाद की व्यवस्था और पुनर्निर्माण के लिए “बोर्ड ऑफ पीस” की घोषणा की है. बोर्ड में मारको रुबियो, टोनी ब्लेयर, अजय बंगा, जैरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जो गाजा की स्थिरता, शासन और पुनर्निर्माण की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा संघर्ष खत्म करने के लिए 20-सूत्रीय शांति योजना का दूसरा चरण शुरू किया
  • ट्रंप ने “बोर्ड ऑफ पीस” का गठन किया है, जिसमें वे खुद चेयरमैन और दामाद जैरेड कुशनर सदस्य हैं
  • बोर्ड के सदस्यों को शासन-क्षमता निर्माण, पुनर्निर्माण, निवेश और फंडिंग जैसे विशिष्ट कार्य क्षेत्र दिए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:

गाजा संघर्ष को खत्म करने की अपनी 20-सूत्रीय शांति योजना के दूसरे चरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “बोर्ड ऑफ पीस” का गठन कर दिया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह बोर्ड गाजा में शासन-क्षमता के निर्माण, पुनर्निर्माण, निवेश आकर्षण और बड़े पैमाने पर फंडिंग जैसे जरूर कामों को देखेगा. खास बात ये है कि खुद ट्रंप इस बोर्ड के चेयरमैन होंगे, वहीं इस बोर्ड में ट्रंप ने अपने दामाद जैरेड कुशनर और मार्को रुबियो को भी जगह दी है. जबकि अजय बंगा, टोनी ब्लेयर और स्टीव विटकॉफ सहित कई दिग्गज सदस्य इसमें शामिल किए गए हैं.

ट्रंप के बनाए बोर्ड का क्या मकसद

इस बोर्ड का उद्देश्य है गाजा में स्थिरता बहाल कर आत्मनिर्भर प्रशासन की राह खोलना है. व्हाइट हाउस ने साफ किया कि प्रत्येक एग्जिक्यूटिव बोर्ड सदस्य के पास एक कार्य-क्षेत्र होगा, जिसमें शासन-क्षमता निर्माण, क्षेत्रीय संबंध, पुनर्निर्माण, निवेश आकर्षण, बड़े फंड का प्रबंधन और पूंजी जुटाने जैसे पोर्टफोलियो शामिल हैं. बोर्ड के रोजमर्रा के काम, रणनीति और प्राथमिकताओं को मंजिल तक पहुंचाने के लिए ट्रंप ने आर्ये लाइटस्टोन और जोश ग्रुएनबाम को सीनियर सलाहकार नियुक्त किया है. ये दोनों सलाहकार बोर्ड के जनादेश को नीतिगत और कूटनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें : गाजा में फोर्स भेजने को तैयार बांग्लादेश सरकार को झटका, फिलिस्तीन समर्थकों ने खोला मोर्चा

‘बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल लोगों की सूची

  1. मार्को रुबियो 
  2. टोनी ब्लेयर
  3. स्टीव विटकॉफ 
  4. जैरेड कुशनर 
  5. मार्क रोवन 
  6. अजय बंगा 
  7. रॉबर्ट गैब्रियल 

ट्रंप की योजना का सबसे अहम कदम

इस ढांचे को और प्रभावी बनाने के लिए निकोलाय म्लादेनोव को बोर्ड का एग्जिक्यूटिव सदस्य होने के साथ-साथ “हाई रिप्रेज़ेंटेटिव फॉर गाज़ा” की भूमिका दी गई है.  ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण में सबसे अहम कदम नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (NCAG) का गठन है. यह समिति गाजा में मूलभूत सार्वजनिक सेवाओं की बहाली, नागरिक संस्थाओं के पुनर्निर्माण और दैनिक जीवन के स्थिरीकरण का कार्य देखेगी, साथ ही आत्मनिर्भर शासन व्यवस्था की नींव रखेगी. 

ये भी पढ़ें : ईरान पर ट्रंप क्यों पलटे? धमकी की जगह धन्यवाद दे रहे... पुतिन के फोन कॉल्स तो वजह नहीं?

इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स की नियुक्ति

सुरक्षा मोर्चे पर, गाजी में टिकाऊ और आतंक-मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेजर जनरल जैस्पर जेफर्स को इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) का कमांडर नियुक्त किया गया है. उनकी जिम्मेदारियों में सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व, व्यापक रूप से निरस्त्रीकरण में सहायता, और मानवीय सहायता व पुनर्निर्माण सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति को सक्षम बनाना शामिल होगा. यह सुरक्षा ढांचा इस बात की गारंटी देने की कोशिश करेगा कि पुनर्निर्माण और शासन-क्षमता निर्माण के प्रयास किसी भी प्रकार की हिंसा या अस्थिरता से प्रभावित न हों.

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan T20 World Cup: इस बार T20 विश्व कप किसके नाम? | Indian Cricket Team | BCCI | ICC