दावोस में ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया शानदार इंसान और दोस्त, ट्रेड डील के संकेत दिए

ट्रंप भले ही पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हों, लेकिन पिछले पांच महीनों से उन्होंने भारतीय वस्तुओं के आयात पर अमेरिका में 50 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगा रखा है, जिसकी वजह से ट्रेड डील भी अटकी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर जमकर तारीफ की है और उन्हें शानदार नेता और अपना बेहतरीन दोस्त बताया है. उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के भी संकेत दिए. 

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सालाना सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ट्रंप ने भारतीय पत्रकार से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं आपके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का बहुत सम्मान करता हूं. वह एक शानदार इंसान और मेरे दोस्त हैं. हम एक बहुत अच्छी डील करने जा रहे हैं." 

ये भी देखें- ग्रीनलैंड, नाटो, यूरोप, रूस... दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 10 सबसे बड़ी बातें

ट्रंप ने भले ही ये बयान दिया हो, लेकिन पिछले पांच महीनों से उन्होंने भारतीय वस्तुओं के आयात पर अमेरिका में 50 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगा रखा है, जो दुनिया में सबसे अधिक है. इसमें से 25 फीसदी हिस्सा तो ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए जुर्माने के तौर पर लगाया है. 

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत भी कई महीनों से अधर में लटकी हुई है. हाल ही में अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया था कि पीएम मोदी ने ट्रंप को कॉल नहीं किया था, जिसकी वजह से डील अटक गई. हालांकि भारत ने इसे तुरंत खारिज कर दिया. 

Advertisement

ये भी देखें- 'मैंने भारत-पाकिस्तान सहित 8 जंग रुकवाई', दावोस में फिर बोले ट्रंप, पुतिन के फोन का भी किया जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने तो यहां तक दावा किया था कि ट्रंप भारत के ऊपर टैरिफ को 500 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे सकते हैं. इन धमकियों के बीच भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर का हालिया बयान उम्मीद जगाता है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका भारत को एक बेहद महत्वपूर्ण भागीदार मानता है और बातचीत अभी भी जारी है. 

Advertisement

ये भी देखें- ग्रीनलैंड पर ट्रेड वॉर? दावोस में ट्रंप की धमकी के बाद यूरोपीय संसद का बड़ा दांव, अमेरिका से ट्रेड डील रोकी
 

Featured Video Of The Day
Dead Son का AI Clone बनाया परिवार ने! Elderly Mother से रोज Video Call पर करता है बात, जानें सच
Topics mentioned in this article