Earthquake: ईरान में आया बड़ा भूकंप, इजरायल-अमेरिका से युद्ध के बीच हिली धरती

Earthquake in Iran: ईरान में भूकंप के तेज झटके जंग के बीच महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 बताई जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Earthquake News

Earthquake in Iran: ईरान में मंगलवार को भूकंप का बड़ा झटका आया है. इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही है. ईरान के अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ये भूकंप आया है. ईरान के गेराश प्रांत में यह भूकंप आया है, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की खबरें अभी नहीं आई हैं. ⁠USGS यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, ईरान के गेराश इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यह 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि ऐसी किसी परमाणु परीक्षण की वजह से हुआ है, इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं. अभी तक के संकेतों के अनुसार, ये टेक्टोनिक प्लेट के बीच टकराहट से होने वाली प्राकृतिक घटना लग रही है.विशेषज्ञों का कहना है कि अगर परमाणु बम का परीक्षण किया जाता है तो अलग तरह की तरंगें और सिग्नल आते हैं.

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध करीब चार दिनों से चल रहा है. इजरायल और अमेरिकी वायुसेना लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रही हैं. ईरान के कई परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. तेहरान, इस्फहान, कौम जैसे शहरों भी भयंकर बमबारी की गई है. वहीं ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स उन मध्य पूर्व देशों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी बेस हैं. इसमें इराक, कुवैत, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं. ईरान अपनी मिसाइलों और शाहेद ड्रोन से लगातार हमले कर रहा है.

ये भी पढ़ें - Israel-Iran War LIVE: लेबनान में घुसी इजरायल की थल सेना, कई चौंकियों पर किया कब्‍जा

यह भूकंप ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे तीव्र हवाई हमलों के बीच आया है. तेहरान से 800 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान हवाई अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 13 ईरानी सैनिक मारे गए है. सैन्य हेलीकॉप्टरों वाले इस अड्डे को हमले का निशाना बनाया गया था. इजरायल और अमेरिका शनिवार से ही ईरानी क्षेत्र पर हवाई हमले कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार

Advertisement

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान में कुछ समय लग सकता है, लेकिन यह वर्षों तक नहीं चलेगा. उन्होंने संकेत दिया कि यह अभियान रणनीतिक लक्ष्यों पर केंद्रित होगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump On Iran | Iran Israel War | ईरान की सरकार Trump संभालेंगे? | War News | Khamenei