श्रीलंका के 2019 ईस्टर ब्लास्ट मामले में पूर्व खुफिया प्रमुख गिरफ्तार, 11 भारतीयों समेत 270 की हुई थी मौत

इन हमलों को लेकर भारत ने भी आगाह किया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

श्रीलंका में 2019 के ईस्टर बम धमाकों के सिलसिले में पूर्व राज्य खुफिया प्रमुख सुरेश सैली को गिरफ्तार किया गया है. 2019 में ईस्टर पर कोलंबो के चर्चों और फाइव स्टार होटलों में हुए हमलों में 11 भारतीयों सहित 270 लोगों की मौत हुई थी.

सूत्रों के अनुसार, रिटायर्ड मेजर जनरल सैली को पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने कोलंबो के उपनगर पेलियागोड़ा में बुधवार को उस समय हिरासत में लिया, जब वह एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने जा रहे थे.वरिष्ठ उप महानिरीक्षक संजीव मदावट्टा ने पत्रकारों को बताया कि रिटायर्ड मेजर जनरल सैली को आतंकवाद निवारण अधिनियम के तहत पूछताछ के लिए 72 घंटे के लिए हिरासत में रखा जाएगा.

जिस वक्त ईस्टर संडे ब्लास्ट हुए थे, सैली विदेश में राजनयिक पद पर तैनात थे. सेवानिवृत्त मेजर जनरल सैली 2015 से पहले राजपक्षे सरकार के दौरान राज्य खुफिया सेवा के प्रमुख रह चुके थे.

देखें- अमेरिका की पहली मिसाइल गिरते ही अरब देशों में लगेगी आग, ईरान के करीबी दोस्त देश को क्यों सता रहा डर

ये समन्वित हमले एक स्थानीय चरमपंथी संगठन द्वारा किए गए थे. दावा किया गया था कि हमलों से पहले रक्षा प्रतिष्ठान को इनकी खुफिया जानकारी थी. भारत ने भी इन खतरों के प्रति आगाह किया था, लेकिन इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और सैकड़ों लोगों की जान चली गई.

तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के नेतृत्व वाली सरकार के ऊपर भी भारत से खुफिया जानकारी मिलने के बावजूद हमलों को रोकने में नाकामी के आरोप लगे थे. मौजूदा नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार ने 2024 के अंत में ईस्टर आतंकवादी हमलों की जांच फिर से शुरू की थी और दावा किया था कि राजनीतिक प्रभाव के कारण पहले इस मामले को दबा दिया गया था.

Advertisement

ये भी देखें- गैस टैंकर पलटा और आग का गोला 50 गाड़ियों को निगल गया! चिली की CCTV में कैद दिल दहलाने वाला मंजर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: 'आम नागरिकों की हत्या के विरोध में भारत' | Israel Gaza War | #pmmodi