श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका (Sri Lanka) की नौसेना (Navy) ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और छह नौकाओं को जब्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
पकड़े गए भारतीय मछुआरों की रैपिड एंटीजन से जांच की गई, उसके बाद की गई कानूनी कार्रवाई
कोलंबो:

श्रीलंका (Sri Lanka) की नौसेना (Navy) ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और छह नौकाओं को जब्त किया है. इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण पूर्व समुद्री क्षेत्र में इन मछुआरों (Fishermen) को गिरफ्तार किया. श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘18 दिसंबर 2021 की रात को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण-पूर्वी समुद्री क्षेत्र में नौसेना द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए मौजूद छह भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया, जिसमें 43 भारतीय मछुआरे सवार थे.''

श्रीलंका के पास पिछले पांच दिनों से ऑयल टैंकर में लगी है आग, भारत ने फिर भेजी मदद

उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े 4वें फास्ट अटैक क्राफ्ट फ्लोटिला (4 एफएएफ) के फास्ट अटैक क्राफ्ट ने ये गिरफ्तारियां कीं. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोविड​​​​-19 दिशा निर्देशों का पालन किया गया. पकड़े गए भारतीय मछुआरों की रैपिड एंटीजन से जांच की गई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है.

श्रीलंका में लॉकडाउन के दौरान घरों में डरे-सहमें बैठे थे लोग, बाहर आर्मी ने गाया ऐसा धमाकेदार भारतीय गीत, देखें Video

गौरतलब है कि दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं. मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Yo Yo Honey Singh: Moose Wala के गाने, Badshah से बहस और नशे की लत पर EXCLUSIVE और UNFILTERED!
Topics mentioned in this article