SpaceX के स्टारशिप की 15वीं उड़ान... ऑर्बिट से वापस टॉवर पर उतरने का होगा ऐतिहासिक प्रयोग, जानिए मस्क का प्लान

स्पेसएक्स ने टेक्सास से स्टारशिप की 15वीं उड़ान लॉन्च की. पहली राउंड-ट्रिप की कोशिश में ऊपरी हिस्सा ऑर्बिट से वापस टॉवर पर लौटेगा. सुपरहैवी बूस्टर भटककर मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर विस्फोट हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप अंतरिक्ष यान की 15वीं उड़ान लॉन्च की.
Photo: X/@SpaceX

स्पेसएक्स ने शुक्रवार को टेक्सास से अपने स्टारशिप अंतरिक्ष यान की 15वीं उड़ान लॉन्च की. कंपनी को उम्मीद है कि यह ऑर्बिट तक जाने और वापस उसी जगह पर लौटने वाली पहली 'राउंड-ट्रिप' रॉकेट यात्रा होगी, जहां से इसने पृथ्वी छोड़ी थी. यह एलन मस्क के पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल होने वाले (रीयूजेबल) रॉकेट सिस्टम को बनाने की कोशिश का एक अहम परीक्षण है. प्लान के मुताबिक, स्टारशिप का बिना चालक दल वाला ऊपरी हिस्सा करीब एक दिन तक ऑर्बिट में रहने के बाद वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा. शनिवार को यह अपने लॉन्च टॉवर पर वापस लौटेगा, जहां एक खास 'कैच-लैंडिंग' सिस्टम की बड़े मैकेनिकल आर्म्स की मदद से इंजन के कंट्रोल में इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई जाएगी.

स्पेसएक्स ने स्टारशिप के निचले हिस्से यानी बूस्टर रॉकेट को वापस लाने के लिए उसी तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी, जिसमें रॉकेट के वापस लौटने पर उसे 'चॉपस्टिक' जैसी भुजाओं से पकड़ लिया जाता है. यह प्रोसेस लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद होनी थी, जब अंतरिक्ष यान के दोनों हिस्से एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं.

लेकिन 'सुपर हैवी' बूस्टर, किन्हीं अज्ञात कारणों से, अपने वापसी के रास्ते से भटक गया और मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर एक निश्चित बिंदु की ओर चला गया. वहां वह कुछ पल के लिए हवा में रुका रहा और फिर समुद्र की सतह से कुछ ऊंचाई पर उसमें विस्फोट हो गया.

स्पेसएक्स के मिशन कंट्रोलर्स को उम्मीद थी कि वे स्टारशिप के ऊपरी हिस्से को उसकी उड़ान के अंत में सुरक्षित वापस बेस पर लाने में सफल रहेंगे. स्पेसएक्स के मुताबिक, लॉन्च के करीब 27 मिनट बाद यह व्हीकल ऑर्बिट में पहुंच गया था.

रीयूजेबिलिटी की अहम परीक्षा

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का टारगेट एक ऐसा रॉकेट सिस्टम डेवलप करना है, जिसे पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल किया जा सके, जिससे अंतरिक्ष उड़ानों की लागत को कम किया जा सके. इस दिशा में, अंतरिक्ष यान के ऊपरी हिस्से को सुरक्षित रूप से वापस उसी प्लेटफॉर्म पर लाना, जहां से उसे लॉन्च किया गया था, एक बड़ी कामयाबी होगी.

Advertisement

यह 2023 के बाद से स्टारशिप की 15वीं परीक्षण उड़ान थी और दूसरी ऐसी उड़ान थी, जिसमें स्टारलिंक उपग्रहों के एक समूह को कक्षा में भेजा गया. इस तरह, यह मिशन स्पेसएक्स के सैटेलाइट-कनेक्टिविटी कारोबार के लिए कमाई का जरिया होने के साथ-साथ, अभी भी विकास के दौर से गुजर रहे इस रॉकेट के लिए एक बेहद अहम परीक्षण भी है.

यह भी पढ़ें | बिना बिजली पहाड़ों में भी चलेगा इंटरनेट, Starlink Mini 2 लॉन्च, प्री-बुकिंग पर सालभर फ्री

Advertisement

यह भी पढ़ें | एलन मस्क को एक ही दिन में 7 लाख करोड़ का झटका, US मार्केट गिरने के बाद अब इतनी रह गई संपत्ति

Featured Video Of The Day
CM Yogi Speech | 'देश के हर मोर्चे पर सैनिक खड़ा है..' Meerut में गरजे CM योगी | NDTV India

Topics mentioned in this article
SpaceX
Elon Musk
Texas
Starlink Satellite
Round Trip

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं