पाकिस्तानी PM का सोशल मीडिया संभालता है अनपढ़ 'पहलवान'? ब्लंडर के बाद शहबाज ने दी थी अनोखी सजा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का सोशल मीडिया अकाउंट एक कम पढ़ा-लिखा पहलवान संभालता है, जो हालिया पोस्ट ब्लंडर से उजागर हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

शहबाज शरीफ की दुनिया भर में फिर से फजीहत हो गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का X अकाउंट कोई दिग्गज रणनीतिकार या डिप्लोमैट नहीं, बल्कि एक कम पढ़ा-लिखा शख्स चला रहा है. इस शख्स को'पहलवान' कहा जाता है. हाल ही में हुए एक 'ड्राफ्ट पोस्ट' ब्लंडर की वजह से ये बात दुनिया के सामने आ गई. वरिष्ठ पत्रकार अबसार आलम ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का निजी सोशल मीडिया अकाउंट उनके स्टाफ का एक सदस्य संभालता है.

हाल ही में शहबाज शरीफ के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर हुई, जिसमें ड्राफ्ट की गई बातें और अंदरूनी निर्देश भी साथ में पेस्ट कर दिए गए थे. यह कॉपी-पेस्ट की गलती देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गई.

इस घटना ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की सरकार में डिजिटल प्रोटोकॉल नाम की कोई चीज नहीं है और देश के सबसे ताकतवर शख्स की आवाज एक अनाड़ी व्यक्ति के भरोसे छोड़ी गई है.

सजा के नाम पर खानापूर्ति

इस बड़ी कूटनीतिक शर्मिंदगी के बाद उम्मीद थी कि कोई सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली. अबसार आलम के मुताबिक, इस भारी गलती के बाद प्रधानमंत्री ने 'पहलवान' को जो सजा दी, वह बेहद हास्यास्पद है. शहबाज शरीफ ने बस इतना कहा कि 'पहलवान कुछ दिनों तक मेरे सामने न आए.' 

सोशल मीडिया पर इसे लेकर सरकार की काफी किरकिरी हो रही है कि आखिर इतने गंभीर मसले को इतने हल्के में कैसे लिया जा सकता है.
आलोचकों का कहना है कि यह घटना काम चलाऊ व्यवस्था का उदाहरण है जिसने पाकिस्तान की मौजूदा प्रशासन को जकड़ रखा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे ईरानी वार्ताकारों को विमान पर मिसाइल हमले का था डर, फिल्मी स्टाइल में की घर वापसी

'पहलवान' को इतनी तवज्जो क्यों?

दरअसल 'पहलवान' को एक ताकतवर पाकिस्तानी मंत्री का संरक्षण हासिल है. इसी रसूख की वजह से बार-बार गलतियां करने के बावजूद वह अपनी जगह पर टिका हुआ है. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पाक अवाम चिंतित है. उनका मानना है कि इतने संवेदनशील मामलों को एक कम पढ़ा लिखा शख्स संभाल रहा है तो पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को सऊदी से मिली 28 हजार करोड़ की मदद, PM शहबाज आज क्राउन प्रिंस के पास लगाएंगे हाजिरी

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait: होर्मुज में टेंशन लेकिन भारत को राहत! ईरान बोला- 'हम दोस्त हैं, चिंता मत करो' | India
Topics mentioned in this article