पाकिस्तान को सऊदी से मिली 28 हजार करोड़ की मदद, PM शहबाज आज क्राउन प्रिंस के पास लगाएंगे हाजिरी

सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. यह लोन अगले सप्ताह मिलने उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान को सऊदी से मिली 28 हजार करोड़ की मदद,
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान को सऊदी अरब ने अतिरिक्त 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है, अलगे हफ्ते मिलेगा लोन
  • पाकिस्तान को इस महीने संयुक्त अरब अमीरात को 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाना है जिससे रिजर्व पर दबाव था
  • पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ आज सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना होंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आर्थिक संकट से जूझते पाकिस्तान को सऊदी अरब से एक बड़ी मदद मिल गई है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने घोषणा की कि सऊदी अरब पाकिस्तान को अतिरिक्त 3 बिलियन डॉलर देगा. भारतीय करेंसी में यह रकम 28 हजार करोड़ के आसपास बैठती है. यह मदद पाकिस्तान की सरकार के लिए संजीवनी का काम कर सकती है क्योंकि UAE ने उससे अपने 3.5 बिलियन डॉलर मांग लिए हैं. साथ ही यह भी खबर है कि पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ आज यानी बुधवार, 15 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के लिए भी रवाना होंगे.

पाकिस्तान को सऊदी से मिली मदद

वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. यह लोन अगले सप्ताह मिलने उम्मीद है. साथ ही सऊदी ने अपनी मौजूदा 5 अरब डॉलर की जमा राशि को लंबी अवधि के लिए बढ़ा दिया है. यानी  वर्ल्ड बैंक- IMF स्प्रिंग मीटिंग्स 2026 के मौके पर वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए, औरंगजेब ने कहा कि सऊदी की यह मदद पाकिस्तान के लिए बहुत अहम मौके पर आई है क्योंकि उसे बहुत से लोन चुकाने हैं. यह पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने और बाहरी खाते को मजबूत करने में मदद करेगा.

पाकिस्तान कथित तौर पर इस महीने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 3.5 बिलियन डॉलर का लोन लौटाएगा. इससे पाकिस्तान के रिजर्व पर दबाव पड़ने का खतरा था.

सऊदी जा रहे शहबाज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज आज शरीफ सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर निकलेंगे. पाक पीएम के ऑफिस ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सऊदी जा रहा है. इससे पहले 11 अप्रैल को सऊदी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच हुए संयुक्त रक्षा सहयोग समझौते के तहत सऊदी अरब में अपने सैनिकों के साथ-साथ लड़ाकू विमान भेजे हैं.

पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी ने एक "रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते" पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें वादा किया गया था कि किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों के खिलाफ आक्रामण माना जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे ईरानी वार्ताकारों को विमान पर मिसाइल हमले का था डर, फिल्मी स्टाइल में की घर वापसी

Featured Video Of The Day
Samrat Choudhary Oath Ceremony: Bihar में पहली बार BJP का CM, सम्राट ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ