रूस-यूक्रेन युद्ध पर परमाणु हथियारों का साया! शांति वार्ता से पहले दुनिया को हिला देने वाला दावा

रूस की विदेश खुफिया सेवा (SVR) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन और फ्रांस जानते हैं कि उनकी यह योजना अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उल्लंघन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर एक सनसनीखेज दावे ने दुनिया में हलचल मचा दी है. रूसी खुफिया एजेंसी (SVR) ने आरोप लगाया है कि ब्रिटेन और फ्रांस गुपचुप तरीके से यूक्रेन को परमाणु हथियारों से लैस करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि एजेंसी ने अपने दावों के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया. 

परमाणु हथियारों की गुप्त डील?

रूस की विदेश खुफिया सेवा (SVR) ने एक रिपोर्ट जारी करके दावा किया कि पश्चिमी देश यूक्रेन को परमाणु हथियार देने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन और फ्रांस जानते हैं कि उनकी यह योजना अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उल्लंघन है. 

रूस ने बताया गहरी साजिश

रूस ने इसे साजिश करार देते हुए दावा किया कि पश्चिमी देश इस काम को इस तरह अंजाम देना चाहते हैं ताकि दुनिया को लगे कि ये हथियार यूक्रेन ने खुद विकसित किए हैं. रूस का मानना है कि ऐसा हुआ तो न सिर्फ वैश्विक परमाणु व्यवस्था नष्ट होगी बल्कि पूरे यूरोप में विनाशकारी स्थिति पैदा हो सकती है.

बातचीत की मेज पर उठेगा मुद्दा

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूक्रेन के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और यह संकट के समाधान की शर्तों में से एक है क्योंकि मॉस्को बातचीत के जरिए लड़ाई खत्म करने का प्रयास कर रहा है. 

Advertisement

देखें- हवा में 'गायब' होने वाले रूस के घातक 5th जेनरेशन Su-57 पर भारत की नजर! चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन

फ्रांस, यूके पर लगाया गंभीर आरोप

पेस्कोव ने कहा कि पेरिस और लंदन द्वारा कीव को परमाणु बम देने की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण और खतरनाक है. यह पूरी परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है. हम शांति वार्ता के दौरान इस जानकारी को निश्चित रूप से ध्यान में रखेंगे.

Advertisement

शांति वार्ता से पहले बढ़ता तनाव

यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता का अगला दौर 27 फरवरी को जिनेवा में होना है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जून 2024 में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक में यूक्रेन के साथ समझौते की शर्तें तय की थीं. अब देखना यह है कि जिनेवा वार्ता में इस दावे का क्या असर पड़ता है. 
ये भी देखें- रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे- क्यों नहीं हो रहा युद्धविराम, शांति वार्ता कहां अटकी?

Featured Video Of The Day
Rangli Vaisakhi 3.0: Delhi में सजा 'मिनी पंजाब', युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की अनूठी पहल
Topics mentioned in this article