सीजफायर को लेकर ट्रंप ने कहा शुक्रवार तक हो सकती है बात, ईरान बोला - अभी नहीं

ईरान की ओर से आए जवाब ने साफ कर दिया है कि अभी संघर्ष विराम पर सहमति बनना आसान नहीं दिख रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार तक संघर्ष विराम पर बातचीत की संभावना जताई है.
  • ट्रंप के बयान के बाद युद्ध विराम को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है.
  • ईरान ने संघर्ष विराम पर फिलहाल सहमति देने से साफ इनकार कर दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान युद्ध सीजफायर

सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि शुक्रवार तक इस मुद्दे पर बातचीत संभव है, हालांकि ईरान ने इस पर फिलहाल असहमति जता दी है. ट्रंप के बयान के बाद उम्मीदें जरूर बढ़ीं, लेकिन ईरान की ओर से आए जवाब ने साफ कर दिया है कि अभी संघर्ष विराम पर सहमति बनना आसान नहीं दिख रहा.

अगले दौर की बातचीत की तारीख को लेकर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है. प्रस्तावित वार्ता की तैयारियों के तहत पाकिस्तान ने 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती समेत व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे. 

इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ देश पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है. ट्रंप ने कहा कि यह कदम तेहरान के आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे नेतृत्व को सात सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

वहीं, ईरान के सरकारी समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि हमने अच्छी नीयत और गंभीरता के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन वार्ताकार पक्ष (अमेरिका) ने अवहेलना और सद्भावना की कमी दिखाई है.

Advertisement

उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को मंगलवार को इस्लामाबाद रवाना होना था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की ‘‘पाकिस्तान यात्रा मंगलवार को नहीं होगी.''

इससे पहले इस्लामाबाद में 11 और 12 अप्रैल को हुई अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सका, जिसके बाद मेजबान पाकिस्तान ने तनाव कम करने तथा एक और दौर की बातचीत की उम्मीद फिर से जगाने के लिए तेज कूटनीतिक प्रयास शुरू किए.

Advertisement

ये भी पढ़ें :   दिल्ली में IRS की बेटी के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज में खुलेआम घूमता आया था नजर

Featured Video Of The Day
हिंदू बोलकर गोली खाईं... पहलगाम में पति की हत्या आंखों में सामने देखने वाली कानपुर की ऐशान्या द्विवेदी